{"_id":"56e062354f1c1bab558b4568","slug":"rape-with-woman-in-mau","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा लेकर जा रही महिला से रेप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दवा लेकर जा रही महिला से रेप
ब्यूरो/ अमर उजाला, मऊ
Updated Wed, 09 Mar 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
rape
- फोटो : Demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मधुबन थाना क्षेत्र के दुबारी चौकी क्षेत्र में महिला से बलात्कार का मामला सामने आया है। महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना मंगलवार की देर शाम की है। तहरीर के मुताबिक मंगलवार देर शाम गजियापुर चट्टी से महिला बीमार बच्चे की दवा लेकर घर लौट रही थी।
वह गजियापुर बंधे के पास सुनसान स्थान पर पहुंची तो अंधेरे का लाभ उठाकर उसका पीछा कर रहे गजियापुर निवासी रवि (20) उसे बंधे के नीचे खींच ले गया। वहां दुष्कर्म करने के बाद उसने इसकी शिकायत न करने की धमकी दी।
कहा कि कहीं शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतना होगा। बाद में पीड़िता घर पहुंची और परिवारवालों को वारदात के बारे में जानकारी दी। अगले दिन बुधवार को पीड़िता थाने पहुंची और उसने पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में एसएचओ सुरेश कुमार मिश्र का कहना है कि महिला को मेडिकल के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।