{"_id":"56e061a54f1c1b6a558b4568","slug":"kidnap-and-rape-in-mau","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी से पूर्व अपहरण कर किया बलात्कार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी से पूर्व अपहरण कर किया बलात्कार
ब्यूरो/ अमर उजाला, मऊ
Updated Wed, 09 Mar 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
महिला से गैंगरेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी से एक दिन पूर्व कोपागंज थाना क्षेत्र की एक युवती को अपहृत कर वाराणसी के मंडुवाडीह में बंधक बनाने और उससे चार दिनों तक दुष्कर्म करने के आरोपी युवक को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।
कोपागंज थाना क्षेत्र की एक युवती की शादी पांच मार्च को होनी थी, लेकिन वह चार मार्च की भोर में लापता हो गई। घर वालों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन पता नहीं चला। इस पर परिवार वालों ने युवती की छोटी बहन की शादी पहले से तय युवक के साथ कर दी।
इसके बाद परिवार वाले लापता युवती की तलाश कर ही रहे थे कि आठ मार्च को युवती के भाई के मोबाइल फोन पर कॉल आई कि उसकी बहन कोपागंज रेलवे स्टेशन पर है। भाई रेलवे स्टेशन पहुंचा और अपनी बहन को घर ले गया।
विज्ञापन
घर पहुंची युवती ने बताया कि उसी चट्टी के अविनाश आतंकित कर उसे जबरदस्ती अपने साथ ले गया। वाराणसी के मंड़ुवाडीह में ले जाकर एक कमरे में चार दिनों तक रखा और दुष्कर्म किया। घटना की शिकायत करने पर उसे जान माल की धमकी भी दी।
बेटी के साथ घटी इस घटना की जानकारी से परिवार वाले स्तब्ध रह गए। युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपहरण और बलात्कार की का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस अविनाश की तलाश कर ही रही थी कि वह मंगलवार को पहसा के निकट हत्थे चढ़ गया। इस बाबत एसओ राम मूरत यादव का कहना है कि तहरीर के मुुताबिक मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।