फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   chain snatching in vrindavan

आंध्र प्रदेश की महिला श्रद्धालुओं की चेन तोड़ी

Mon, 07 Mar 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो वृंदावन
अमर उजाला ब्यूरो वृंदावन Updated Mon, 07 Mar 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
chain snatching in vrindavan
क्राइम
शिवरात्रि पर गोपेश्वर मंदिर में दर्शन करने आईं दो महिलाओं की सोने की चेन तोड़ ली गईं। मंदिर में जांच के दौरान संदिग्ध को लोगों ने पकड़ लिया जिससे एक महिला की चेन बरामद हो गई।  
विज्ञापन


आंध्र प्रदेश के चित्तूर निवासी एल पार्वती और बी लता अन्य श्रद्धालुओं के साथ सोमवार को गोपेश्वर मंदिर में दर्शन कर रहीं थीं। भारी भीड़ के चलते किसी ने एल पर्वती के गले में पड़ी 12 तोले सोने की चेन और बी लता की सात तोले सोने की चेन तोड़ ली। चेन टूटते ही पर्वती को इसका एहसास हो गया और उन्होंने शोर किया।
विज्ञापन


शोर सुनकर उनके साथ आए श्रद्धालुओं ने संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। इसी बीच बी लता भी चेन टूटने की भी जानकारी हो गई। लोगों ने संदिग्ध युवक की तलाशी ली जिसमें एल पार्वती की 12 तोले की चेन बरामद हो गई लेकिन बी लता की चेन नहीं मिली। लोगों ने आरोपी को कोतवाली पुलिस के हवाले भी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप यह भी है कि पुलिस ने उससे सघन पूछताछ करने के बजाए शाम को कोतवाली से छोड़ दिया। बी लता ने सोने की चेन चोरी हो जाने की तहरीर कोतवाली में दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed