{"_id":"56e07c054f1c1b20658b45e0","slug":"ward-member-tried-for-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्षद ने आत्मदाह की कोशिश की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पार्षद ने आत्मदाह की कोशिश की
ब्यूूूराो/अमर उजाला महराजगंज
Updated Thu, 10 Mar 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम
- फोटो : vinod gupta
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज में तहसील परिसर में बुधवार की शाम नगर के गांधीनगर वार्ड के पार्षद झुल्लुर कुरैशी ने प्रशासन द्वारा उनके मकान का निर्माण कार्य रोकने और मकान को गिरवाने कीसाजिश का आरोप लगाकर शरीर पर पेट्रोल छिड़क कर आत्मदाह की कोशिश की। जिसे वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने रोक लिया।
जानकारी के मुताबिक पार्षद बुधवार की शाम चार बजे तहसील परिसर पहुंचे और एसडीएम विक्रम सिंह से बहादुर शाहनगर में स्थित अपनी जमीन पर निर्माण कार्य रोकने का कारण पूछने लगे। एसडीएम का कहना था कि जिस जमीन पर वह निर्माण कार्य हो रहा है। वह जमींदारी की भूमि है। जिस पर अवैध कब्जे की शिकायत मिली थी। जबकि पार्षद का कहना था कि उक्त जमीन हमारी है। उस जमीन पर सिविल न्यायालय में मुकदमा चल रहा है। जिस पर कोर्ट ने यथा स्थिति बनाए रखने का निर्देश दिया है। लेकिन प्रशासन स्थानीय सत्ता पक्ष के नेताओं के इशारे पर उसके मकान को गिराने की साजिश कर रही है।
इसी बीच कहासुनी के दौरान पार्षद ने अपने शरीर पर पेट्रोल छिड़क लिया और आग लगाने की कोशिश की जिसे वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने रोक लिया। इसके बाद एसडीएम विक्रम सिंह ने मामले की दोबारा जांच का आश्वासन दिया। इसके बाद पार्षद वहां से चले गए।