{"_id":"56e1cff84f1c1be2488b456d","slug":"holly-hoopla-in-prison-dm","type":"story","status":"publish","title_hn":" होली में हुड़दंग पर जेल: डीएम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होली में हुड़दंग पर जेल: डीएम
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
Updated Fri, 11 Mar 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
सदर कोतवाली में डीएम और एसपी ने शांति कमेटी संग बैठक की
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर कोतवाली और घुघली थाना परिसर में बृहस्पतिवार को पीस कमेटी की बैठक हुई। डीएम सुनील कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि होली में हुड़दंग करने वाले लोग चिन्हित कर जेल भेजे जाएंगे। जहां सम्मत जलाया जाता है वहीं जलाएं। ग्राम प्रधान को चेताया की कोई घटना या कार्यक्रम हो तो उसकी सूचना एसडीएम व इंस्पेक्टर को देें। बिना सूचना के कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा।
एसपी भारत सिंह यादव ने कहा कि होली में डीजे की आवाज धीमी रहेगी। तेज आवाज से बजाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। मऊपाकड़, अमरूतिया, चौपरिया व कस्बा के लोगों से अपील की है कि होली शांति के साथ मनाएं। नगर के पूर्व चेयरमैन कृष्ण गोपाल जायसवाल ने कहा कि होली के दिन कपड़ा न फांडे़, एक दूसरे पर कीचड़ न फेंके साथ ही पुलिस जवानों पर रंग न डालें।
भाजपा नेता राजेश मद्वेशिया ने कहा कि मऊपाकड़ में प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों का पूरा पालन किया जाएगा। समसुल होदा, मेवा लाल, एसएन फारूकी, एडवोकेट परमानंद गुप्ता, पशुपतिनाथ गुप्ता, गुडडू खां, अशोक यादव, पशुपतिनाथ तिवारी, प्रणव गौतम, राममिलन ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। एसडीएम रणविजय सिंह, सीओ पीएन पांडेय, सदर इंस्पेक्टर टीपी श्रीवास्तव, एलआईयू इंस्पेक्टर ओमप्रकाश सिंह सहित कई गांवों के प्रधान आदि मौजूद रहे।