{"_id":"56e07b034f1c1bf9668b4573","slug":"a-shopkeeper-died-by-current","type":"story","status":"publish","title_hn":"क रंट से दुकानदार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क रंट से दुकानदार की मौत
ब्यूूूराो/अमर उजाला महराजगंज
Updated Thu, 10 Mar 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : vinod gupta
महराजगंज में सरिया सीधा करने के दौरान 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से एक दुकानदार की मौत हो गई। एक साल पहले ही उनकी शादी हुई थी। मौत के बाद घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सदर थाना के राजीव नगर निवासी शशिभूषण तिवारी घर में ही तिवारी बिल्डिंग मैटेरियल नाम से सरिया, बालू व सीमेंट की दुकान किए थे। मकान के पिछले हिस्से में काम चल रहा है। बुधवार की सुबह लगभग 11 बजे वह दुकान से सरिया निकालकर पैर से पकड़कर सीधा कर रहे थे। तभी उनके हाथ से सरिया छूट गया और वहीं उपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आ गए।
शोर सुनकर बगल में काम कर रहे मजदूर पहुंचे । तब तक वह जमीन पर गिरकर तड़प रहे थे। आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से डाक्टरों ने मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। वहां पहुंचने पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनकर घर वाले ही नहीं नगर के लोग शोक में डूब गए। मां-बाप के इकलौते बेटे शशिभूषण की पिछले मई महीने में शादी हुई थी। छह महीने का एक उनका बेटा है। पत्नी व घर वालों पर मानो वज्रपात टूट गया है।