{"_id":"56e07cd64f1c1bf9668b45b8","slug":"a-brother-died-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन को परीक्षा दिलाने आए भाई की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहन को परीक्षा दिलाने आए भाई की मौत
ब्यूूूराो/अमर उजाला महराजगंज
Updated Thu, 10 Mar 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
एक्सीडेंट
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज के निचलौल में बहन को परीक्षा दिलाने आए एक भाई की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वहीं, दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
निचलौल थाना क्षेत्र के शितलापुर निवासी ओंकार यादव की पुत्री सीमा हाईस्कूल की परीक्षा दे रही थी। बुधवार को ज्ञान भारती हाईस्कूल में उसका इकलौता भाई अरविंद यादव (20) साइकिल से परीक्षा दिलाने लाया था। केंद्र पर ही उसकी मुलाकात गांव के ही विक्की भारती (19) से हो गई जो अपनी भतीजी का परीक्षा दिलाने आया था। इसी बीच परीक्षा दे रहे मिश्रौलिया के एक युवक ने परिचित होने के कारण अपनी बाइक की चाभी देते हुए बाइक की देख रेख के लिए कहा। परीक्षा शुरू होने के बाद अरविंद यादव व विक्की भारती मित्र की बाइक लेकर नगर में घूमने लगे।
बाइक लेकर दोनों युवक मारवाड़ी मोहल्ला होते हुए चमनगंज पुल की तरफ जा रहे थे कि रास्ते में तेज रफ्तार बाइक बिजली के पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि पीछे बैठा युवक उछल कर पोल से टकराया और पोल टूट गया। पोल टूटने के साथ ही अरविंद को गंभीर चोट लगी और सिर फट गया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं, विक्की भी गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल विक्की को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया।