{"_id":"56df2ee44f1c1b7c7d8b467b","slug":"14-members-appointed","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला योजना समिति के 14 सदस्य निर्विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला योजना समिति के 14 सदस्य निर्विरोध
अमर उजाला ब्यूूराो ललितपुर
Updated Wed, 09 Mar 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
जिला याोजना समिति
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन में मंगलवार को सभी 14 सदस्य निर्विरोध हो गए।
कलेक्ट्रेट में एसडीएम सदर रमेश कुमार की मौजूदगी में चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई। इस दौरान जिला योजना समिति के सदस्य पद के लिए 18 सदस्यों ने 18 नामांकन पत्र खरीदे। इसके बाद आपसी सहमति के बाद सभी 14 सदस्यों को निर्विरोध चुन लिया गया। इसमें वार्ड नंबर 1 पूराकलां से जिला पंचायत सदस्य मान सिंह यादव, वार्ड नं 3 थाना से अतलदेवी यादव, वार्ड नंबर 4 जखौरा से ज्योति कल्पनीत लोधी, वार्ड नंबर 5 थनवारा से कृष्णा राजे, वार्ड नंबर 6 बांसी से रचना लीलाधर दुबे, वार्ड नंबर 8 जाखलौन से वंशीधर श्रीवास, 9 बिरधा से जयश्री जितेंद्र खटीक, 10 खितवांस से वंदना आल्हाप्रसाद निरंजन, 11 बालाबेहट से गुड्डी सहरिया, 12 नाराहट से अतर सिंह निरंजन, 13 सौंरई से बबीता कुमारी, 14 मड़ावरा से बेटीबाई, 18 बानपुर से खिलान सिंह यादव और 19 कैलगुवां से सुखदेन रईस राजपूत निर्विरोध चुनी गईं।
इस दौरान सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष राजेश यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिशुपाल सिंह यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य लीलाधर दुबे, पूर्व पार्षद महेंद्र यादव, जिला पंचायत सदस्य फूलसिंह यादव, रहीश राजपूत आदि उपस्थित रहे। गौरतलब है कि जिला योजना समिति के अध्यक्ष जनपद के प्रभारी मंत्री और उपाध्यक्ष जिला पंचायत अध्यक्ष होते है। जिला योजना समिति महत्वपूर्ण समिति है। जिला योजना समिति में जिले के सभी विकास कार्यों का बजट प्रस्ताव पास कर शासन के लिए भेजा जाता है।