{"_id":"56e41cf34f1c1b42608b4569","slug":"holly-began-to-market-movements","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार में शुरू हुई होली की हलचल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार में शुरू हुई होली की हलचल
ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Sat, 12 Mar 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
होली महोत्सव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपड़ों की दुकानों पर उमड़ रही ग्राहकों की भीड़
बाजार में होली की हलचल शुरू हो गई है। होली पर नए कपड़े पहनने की परंपरा के चलते कपड़ों और रेडीमेड गारमेंट्स की दुकानों पर भीड़ उमड़ रही है। होली आने में महज 10 दिन बाकी हैं। कपड़े आसानी से सिल सकें इसके लिए कपड़े खरीदने वालों की भीड़ में इजाफा हुआ है। इस बार कॉटन और खादी के कपड़े लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं। गर्मी के मौसम में बेहद आराम देने वाली खादी का क्रेज इस साल काफी बढ़ा है। इसका कारण गर्मी में हो रहे लगातार इजाफे को माना जा रहा है।
लोगों का मानना है कि खादी और कॉटन के कपड़ों का रखरखाव जितना कठिन और महंगा होता है उससे कहीं ज्यादा ये आराम देते हैं। इसी के चलते खादी की दुकानों पर भीड़ दिख रही है। खादी भंडार के प्रबंधक का कहना है कि इस होली पर खादी के रिकार्ड बिक्री होने की संभावना है।
कपड़ों की दुकानों के साथ टेलरिंग शॉप पर भी भीड़ बढ़ गई है। तमाम बड़े टेलरों के यहां अब तक इतना काम आ चुका है कि वे और ज्यादा काम लेने की स्थिति में नहीं हैं। कई टेलर्स ने तो होली से पहले कपड़े तैयार करने में अपनी असमर्थता जताते हुए ग्राहकों को लौटाना शुरू कर दिया है। कपड़ों के साथ साड़ियों की दुकानों पर भी महिलाओं की भीड़ है। इसके साथ ही लेडीज टेलर्स की भी बन आई है। उनके यहां ग्राहकों की लाइन लगी हुई है।
विज्ञापन
होली में अभी दस दिन बाकी होने के कारण रेडीमेड गारमेंट्स की दुकानों पर ग्राहकों की संख्या कम है लेकिन आने वाले रविवार से रेडीमेड गारमेंटस की दुकानों पर भी भीड़ बढ़ सकती है। रेडीमेड गारमेंट्स की दुकानें चलाने वाले लोगों ने ब्रांडेड और कम कीमत के कपड़ों से अपनी दुकानें भर ली हैं ताकि वे हर तरह के ग्राहकों को संतुष्ट कर सकें। होली के चलते बाजार में रौनक बढ़ गई है। आने वाले दिनों में बाजार के और अधिक गुलजार होने की संभावना है।