{"_id":"56e41ee54f1c1b5b638b4568","slug":"then-the-blood-red-pilibhit-basti-highway-four-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर खून से लाल हुआ पीलीभीत-बस्ती हाइवे, चार मरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फिर खून से लाल हुआ पीलीभीत-बस्ती हाइवे, चार मरे
ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
Updated Sat, 12 Mar 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले से होकर निकला पीलीभीत-बस्ती हाइवे एक बार फिर दो हादसों से शनिवार को खून से लाल हो गया। शनिवार की सुबह कोतवाली गोला क्षेत्र में हुए हादसे में शहर निवासी छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना से छात्र के परिवार में कोहराम मच गया। दूसरा हादसा इसी हाइवे पर दोपहर बाद थाना खीरी क्षेत्र में हुआ, जिसमें दो सगे भाइयों समेत तीन की जान चली गई। इससे मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया।
दो बाइक भिड़ीं, दो भाइयों समेत तीन की जान गई
खीरी टाउन। थाना खीरी के गांव पनगी खुर्द निवासी रईस की रामापुर चौराहे पर परचून की दुकान हैं। शनिवार को दोपहर लगभग ढाई बजे रईस का 15 वर्षीय पुत्र शमशाद अपने छोटे भाई तीन वर्षीय अल्तमश के साथ पिता को दुकान पर खाना देने गया था। लौटते समय पनगी खुर्द गांव के पास ही सामने बाइक से आ रहे ककरहा निवासी रामनरेश के 42 वर्षीय पुत्र श्रवण कुमार से टक्कर हो गई। ग्रामीणों के अनुसार श्रवण की बाइक असंतुलित होकर पहले पेड़ से टकराई फिर सामने से आ रहे शमशाद की बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं और दो बाइक पर सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद दुकानदार और अन्य लोगों मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए है। घटना ने बाद गांव पनगी खुर्द में सन्नाटा है। परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।
टैंकर की टक्कर से बाइक सवार छात्र ने दम तोड़ा
गोला गोकर्णनाथ। कोतवाली क्षेत्र गोला में बाइक से परीक्षा देने जा रहे बीए के दो छात्र एक टैंकर की चपेट में आ गए। इससे एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। लखीमपुर शहर के मोहल्ला बहादुरनगर निवासी और रमियाबेहड़ के एबीआरसी उमेश चौरसिया का 19 वर्षीय पुत्र शुभम चौरसिया बीए का प्राइवेट विद्यार्थी था। शनिवार को कस्बा गोला के केन ग्रोवर्स नेहरू डिग्री कॉलेज में उसका शिक्षा शास्त्र का पेपर था।
विज्ञापन
शनिवार को सुबह लगभग 6.00 बजे वह लखीमपुर के मोहल्ला सिकटिहा निवासी अपने 20 वर्षीय मित्र दुर्गेश वर्मा पुत्र विदुर किशोर के साथ बाइक से गोला पेपर देने जा रहा था। बाइक शुभम चौरसिया चला रहा था उसके पीछे दुर्गेश बैठा था। कोतवाली क्षेत्र गोला में भल्लिया के पास सामने से गन्ने से भरी ट्रॉली को क्रॉस कर रहे थे तभी सामने से तेज गति से आ रहे टैंकर की चपेट में आ गए। इससे शुभम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दुर्गेश घायल हो गया।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शुभम के मोबाइल से उसके परिवार वालों को सूचना दी और घायल दुर्गेश को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया। टैंकर को फरधान पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
दोनों हादसों में हेलमेट नहीं पहने थे बाइक सवार
कोतवाली गोला में टैंकर की चपेट में आने वाले शुभम चौरसिया ने बाइक चलाते समय हेलमेट नहीं पहन रखा था, जबकि थाना खीरी क्षेत्र में आमने-सामने बाइक की भिड़ंत में भी बाइक चला रहे श्रवण कुमार और शमशाद ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
शमशाद और अल्तमस की मौत से बदहवास हैं परिवार वाले
खीरी टाउन। शमशाद और अल्तमस के पिता रईस, मां, बड़े भाई और छोट बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर गांव में जिसने भी इस घटना को सुना वही सिहर उठा। पिता रईस बिलखते हुए कहते हैं कि उनके दोनों प्यारे बच्चे अब इस दुनिया में नहीं रहे।
शुभम की मौत से बिलख पड़े परिवाजन
लखीमपुर। छात्र शुभम काफी मिलनसार और हंसमुख था। यही वजह थी कि उसकी मौत की खबर पहुंची तो हर कोई अवाक रह गया। जिसने यह खबर सुनी उसे एकबारगी विश्वास नहीं हुआ। पिता उमेश चौरसिया रो-रोकर यही कह रहे थे कि उनका सपना टूट गया। मां कृष्णा चौरसिया, भाई और दोनों बहनों को भी रो-रोकर बुरा हाल था। पोस्टमार्टम हाउस पर आने वाले रिश्तेदार भी छात्र की मौत से स्तब्ध थे।