फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   So poor was the daughter enter Ittefakia police dusted hands

गरीब की बेटी थी तो इत्तेफाकिया दर्ज कर पुलिस ने झाड़ा पल्ला

Sat, 12 Mar 2016 10:24 PM IST
ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Sat, 12 Mar 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
So poor was the daughter enter Ittefakia police dusted hands
पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला
बेटी को मार डालने का आरोप लगा हे थे मां-बाप, कोतवाल को इंतजार है तहरीर मिलने का 
विज्ञापन

शहर से सटे सलेमपुर कोन स्थित महिला अल्पावास गृह में नौ मार्च की रात किशोरी के फांसी पर लटक जाने के मामले में कोतवाली पुलिस ने महज इत्तेफाकिया दर्ज कर पल्ला झाड़ लिया है। चूंकि मामला गरीब की बेटी से जुड़ा है, इसलिए इस मामले में किसी भी जनप्रतिनिधि ने भी संजीदगी नहीं दिखाई है। उधर शहर कोतवाल गुलाब शंकर पांडे का इस बाबत कहना है कि वह तो तहरीर मिलने का इंतजार कर रहे हैं, फिलहाल इत्तेफाकिया दर्ज कर लिया है। हालांकि किशोरी के मां-बाप घटना वाले दिन से चीख-चीखकर बेटी को मार डालने का आरोप लगा रहे हैं।
मालूम हो कि सलेमपुर कोन स्थित महिला अल्पावास गृह में निरुद्घ थाना फूलबेहड़ क्षेत्र के गांव की किशोरी ने बुधवार की रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। किशोरी प्रेमी के साथ पकड़ी जाने के बाद 17 फरवरी से अल्पावास में निरुद्ध थी, जबकि युवक तबसे जेल में है। लड़की के फांसी पर लटकने की खबर पर आए मां-बाप समेत परिवारीजनों ने अल्पावास गृह के स्टाफ और पुलिस पर कई आरोप लगाते हुए चीख चीखकर बेटी को मार डालने की बात कही थी। उस समय कोतवाली पुलिस भी मौके पर मौजूद थी, लेकिन इस ओर शायद किसी ने ध्यान नहीं दिया। यही वजह है कि कोतवाली में अभी तक महज इत्तेफाकिया घटना दर्ज है।
विज्ञापन

उधर किशोरी के परिवारवाले अब भी बेटी की मौत के पीछे कोई बड़ी वजह मानकर कार्रवाई की गुहार लगा रहे हैं। उधर पुलिस के एक अधिकारी का कहना है कि महिला अल्पावास में किशोरी के फांसी लगाने का मामला गंभीर है, लेकिन पुलिस को अभी महिला अल्पावास प्रशासन की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। फिलहाल ऐसे गंभीर मामलों में पुलिस को खुद ही जिम्मेदारी उठाते हुए किशोरी के आत्महत्या के कारणों को पता लगाना चाहिए था, लेकिन चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। इससे साफ जाहिर होता है कि महिला अल्पावास में हुई इस गंभीर घटना को लेकर पुलिस तनिक भी फिक्रमंद नहीं है। हालांकि अल्पावास गृह की संचालिका राधा गुप्ता का कहना है कि उन्होंने घटना की सूचना उसी दिन पुलिस को लिखित तौर पर दे दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम के आदेश बाद भी मजिस्ट्रेटी जांच जहां की तहां
शुक्रवार को डीएम किंजल सिंह ने इस घटना की गंभीरता को देखते हुए मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए थे। जांच के लिए अतिरिक्त उप जिला मजिस्ट्रेट पीके सिंह को नामित किया गया था। दूसरे दिन शाम को जब मजिस्ट्रेट पीके सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जांच के क्रम में जल्द ही नोटिस जारी कर घटना के संबंध में साक्ष्य जुटाए जाएंगे। इस तरह मजिस्ट्रेटी जांच शनिवार को भी जहां की तहां रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed