फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Bllipur miscreants entered the house of the looting

बल्लीपुुर में घर में घुसकर बदमाशों ने की लूटपाट

Wed, 09 Mar 2016 11:18 PM IST
ब्यूरो/ निघासन।
ब्यूरो/ निघासन। Updated Wed, 09 Mar 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
Bllipur miscreants entered the house of the looting
लूट - फोटो : अमर उजाला
 
विज्ञापन

घर के बाहर सो रहे गृहस्वामी से खोलवाया दरवाजा
 

थाना क्षेत्र के गांव बल्लीपुर में सशस्त्र बदमाशों ने मंगलवार की रात घर के बाहर सो रहे ग्रामीण को असलहे के बल पर बंधक बना लिया, फिर घर के दरवाजे खोलवाकर अंदर दाखिल हो गए। इसके बाद बदमाशों ने जमकर लूटपाट करते हुए 10 हजार की नकदी समेत करीब 30 हजार कीमत के गहने लूट लिए। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। 

बल्लीपुर निवासी आनंद कुमार मंगलवार की रात घर के बाहर अहाते में सो रहा था। रात करीब साढ़े 12 बजे छह बदमाशों ने उसे जगाकर असलहे के बल पर बंधक बना लिया, फिर उससे घर का मेन दरवाजा खोलवाया। इसके बाद बदमाशों ने परिवार के सभी सदस्यों को कमरे में बंद कर दिया, फिर 10 हजार रुपये की नकदी और करीब 30 हजार कीमत के गहने लूट लिए। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। बुधवार को पीड़ित परिवार ने घटना की तहरीर थाना पुलिस को दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed