फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   पुजारी को लाठी लेकर दौड़ाया, पुलिस ने दर्ज किया केस

पुजारी को लाठी लेकर दौड़ाया, पुलिस ने दर्ज किया केस

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 10:14 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रगडगंज। पटहेरवा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर बुजुर्ग गांव में स्थित एक मंदिर के पुजारी को कुछ व्यक्तियों ने लाठी लेकर दौड़ा दिया। इस दौरान पुजारी ने भाग कर अपनी जान बचाई। घटना के बाद मौके पर भीड़ जुट गई। लोगों को पुजारी ने आप बीती बताई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दिया है। घटना रविवार की शाम की बताई जा रही है। पुजारी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन नामजद सहित कई अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को सौंपी गई तहरीर में पुजारी लक्ष्मण दास ने बताया है कि दिन में करीब चार बजे कुछ युवक मंदिर परिसर में जूता पहनकर घूम रहे थे। उन्होंने युवकों को मंदिर परिसर में जूता नही पहनने की बात कही, जिसके बाद युवक उग्र हो गए व लाठी लेकर दौड़ा दिया। उन्होंने आश्रम के भीतर भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
एसओ पटहेरवा मृत्युंजय सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पर मौके पर स्वयं गए थे। पुजारी की तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए खोजबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed