फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Illegal sand mining was going on in the fields of farmers

किसानों के खेतों में हो रहा था अवैध बालू का खनन

Tue, 08 Mar 2016 11:49 PM IST
कुशीनगर
कुशीनगर Updated Tue, 08 Mar 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
Illegal sand mining was going on in the fields of farmers
हनुमानगंज गांव के पास गंडक नदी से बालू खनन रोकने कि मांग को लेकर अपने सहयोगियों के साथ धरना पर बैठे क्षेत्रीय विधायक विजय दुबे से बात करते एसडीएम। - फोटो : अमर उजाला
खड्डा। विधायक के अनशन के बाद हनुमानगंज गांव के पास गंडक नदी से हो रहे बालू खनन के गाटा संख्या की पैमाइश मंगलवार को हुई तो वर्षों से चल रही अवैध खनन की बात उजागर हो गई। जिस जगह खनन स्थल निकला है, वहां अब तक खनन न करके किसानों की जमीनों से बालू निकालकर उनको नुकसान पहुंचाया जाता रहा है।
विज्ञापन


विधायक का अनशन पैमाइश के बाद समाप्त हुआ। विधायक ने अब तक हुए अवैध खनन के लिए मुकदमा दर्ज करने एवं ठेकेदार से धन की रिकबरी की मांग करते हुए गलत पैमाइश करने वाले लोगों पर कानूनी कार्यवाही की मांग की है।
विज्ञापन


मंगलवार को राजस्व विभाग, सर्वे, खनन विभाग की ओर से संयुक्त रूप से पैमाइश की गई। जिस जगह खनन स्थल का गाटा निकला, वहां पहले कभी भी खनन नहीं हुआ है। गंडक नदी के बीरभार ठोकर से मदनपुर तक बालू खनन के लिए घाट निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन ने लालजी निषाद को बचत अवधि के नौ माह तेईस दिन के लिए खनन आदेश दिया है। इसके बाद ठेकेदार ने दो अलग अलग स्थानों को चिह्नित कराकर खनन शुरू कर दिया। खड्डा के विधायक विजय दुबे ने एक सप्ताह पहले खनन स्थल गलत बताकर धरना दिया। राजस्व विभाग एवं सर्वे ने दो दिनों तक पैमाइश कर एक जगह चिह्नित कर दिया।

वहां से खनन शुरू हो गया। इसके बाद विधायक सोमवार को अनशन पर बैठ गए। मंगलवार को विधायक एवं एसडीएम के सामने पुन: पैमाइश हुई। इसमें एक जगह को चिह्नित किया गया तो विधायक सहित उपस्थित लोग भौचक रह गए।

इस जगह पर कभी खनन हुआ ही नही है। इस खेल मे विभागीय मिलीभगत के जरिए अपनी सुविधा अनुसार ठेकेदार घाट निर्धारित कराकर खनन करके करोड़ों रुपये का वारा न्यारा करते रहे हैं। विधायक ने सवाल उठाते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है कि इसके पहले गलत जगह से बालू निकासी करने वाले लोगों पर मुकदमा दर्ज किया जाय तथा जिन किसानों के खेतों से बालू निकाला गया, उनको मुआवजा दिया जाए।


साथ ही साथ इसके लिए गलत नापी करने वाले तथा जिम्मेदार खनन एवं राजस्व कर्मचारियों पर कार्रवाई हो। इस संबंध में एसडीएम अरुण कुमार राय ने कहा कि पहले किए गए खनन के लिए जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी। किसानों को मुआवजा भी देना संभव है। गलत मापी करने की भी जांच करके रिपोर्ट डीएम को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed