फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   the faces of the farmers blossomed due to the torrential rains in Auraiya, the planting of paddy started

Auraiya News: झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, धान की रोपाई शुरू, फसलों की पैदावार अच्छी रहने की उम्मीद

Thu, 30 Jun 2022 07:26 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 30 Jun 2022 07:26 PM IST
सार

मानसून की मेहरबानी से हर किसान के चेहरे पर मुस्कराहट है। किसानों को आभास हो रहा है की इस इस बार उनकी फसल अच्छी होगी। किसानों का कहना है की समय से मानसून आ गया है और भविष्य में भी इसी तरह यदि मौसम बना रहा, तो फसलों की पैदावार बहुत अच्छी होगी।

विज्ञापन
the faces of the farmers blossomed due to the torrential rains in Auraiya, the planting of paddy started
एरवाकटरा क्षेत्र में खेतों पर धान की रोपाई करते किसान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले मानसून की पहली बारिश से जिला तर बतर हो गया। गुरुवार सुबह चार बजे से हुई बारिश से जहां गर्मी से लोगों को निजात मिली वहीं, खेतों में पानी भर जाने से किसानों के चेहरे खिल उठे। किसानों ने धान की रोपाई शुरू कर दी है। यह बारिश किसानों के लिए संजीवनी बूटी से कम नहीं है। किसानों के चेहरे पर रौनक लौट आई है।

विज्ञापन

किसान पिछले कई दिनों से बारिश होने की आस लगाए बैठे थे, बारिश न होने से खेतों में दरारे पड़ रहीं थीं। कुछ किसानों की धान की नर्सरी सूखने के कगार पर थी।  कुछ निजी संसाधनों का इस्तेमाल कर धान की नर्सरी बचाने में जुटे थे। गुरुवार को सबसे ज्यादा बारिश बेला, बिधूना, एरवाकटरा, सहायल, कंचौसी इलाके में हुई। यहां के किसान खेतों में पानी भरने से धान की रोपाई करने में जुट गए हैं। 

विज्ञापन

मूंगफली की फसल को पहुंचा नुकसान
बिधूना। मानसून की पहली बारिश कुछ किसानों के लिए संजीवनी तो कुछ के लिए नुकसान दायक साबित हुई है। जिन खेतों में मूंग, मूंगफली, उर्द की फसलें खड़ी थी या कटी पड़ी है उन्हें नुकसान हुआ है। बिधूना क्षेत्र में कई खेतों में पानी भर जाने से मूंगफली किसानों को फसल बर्बाद होने की चिंता सता रही है। किसानों ने खेतों से पानी निकलना शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन

मक्का और धान होगा फायदा
इन दिनों खेतों में मक्का के साथ ही धान फसल के लिए नर्सरी व रोपाई का काम चल रहा है। बारिश का सबसे ज्यादा फायदा इन्हीं फसलों को होगा। किसान बारिश होने के बाद नर्सरी से धान के बेल निकाल कर रोपाई में जुट गए हैं। 

विज्ञापन

आज होगी झमाझम बारिश
कृषि विज्ञान केंद्र परवाह के कृषि/मौसम वैज्ञानिक डॉ. अनंत कुमार ने बताया कि बारिश से किसानों को काफी फायदा पहुंचेगा। ऐसी फसलें खेत में अब नहीं जिसमें नुकसान हो। अभी दो दिन बारिश तेज होने के आसार है। शुक्रवार को जिले में तेज बारिश हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed