फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   19 सुहेल01

19 सुहेल01

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 02:03 PM IST
विज्ञापन
श्रम विभाग के पास स्टाफ नहीं, बस अड्डे पर वैक्सीनेशन कैंप रद्द
विज्ञापन
- स्टाफ की कमी की वजह से नहीं लगा कैंप माई सिटी रिपोर्टर कानपुर। कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों के मद्देनजर प्रदेश सरकार की तरफ से बस अड्डे पर बाहर से आने वाले श्रमिकों के लिए वैक्सीनेशन कैंप बुधवार से लगाया जाना था। झकरकटी बस अड्डे पर श्रम विभाग की तरफ से सुबह नौ बजे से वैक्सीनेशन कैंप लगना था लेकिन श्रम विभाग ने स्टाफ ना आने की वजह से कैंप को रद्द कर दिया। जबकि झकरकटी बस अड्डा प्रशासन ने कैंप लगाने के लिए टेबल और अन्य व्यवस्थाएं पूरी कर दी थी।
झकरकटी बस अड्डा के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश सिंह ने बताया कि बुधवार को वैक्सीनेशन कैंप लगना था लेकिन श्रम विभाग ने स्टाफ न होने का हवाला देते हुए आने से मना कर दिया। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण बढ़ने की वजह से और उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर गैर राज्यों में काम करने वाले श्रमिक और कामगार बड़ी संख्या में आ रहे हैं। इनमें से तमाम ऐसे यात्री भी है, जिन्होंने वैक्सीन की पहली खुराक भी नहीं ली है। जबकि बस अड्डे पर लगी है कोरोना जांच शिविर में बाहर से आने वाले यात्री बड़ी संख्या में संक्रमित मिल रहे हैं। लक्षण वाले मरीजों की एंबुलेंस के द्वारा अस्पताल भेजा जा रहा है। जबकि बिना लक्षण वाले कानपुर और आसपास के यात्रियों को होम क्वारन्टीन करने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed