{"_id":"614b59628ebc3e02dd1e816f","slug":"kanpur1632328034","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांश सिंह - 13","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
दिव्यांश सिंह - 13
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच अक्तूबर को प्रदेश के हर विवि में धरना देंगे कूटा के पदाधिकारी
विज्ञापन
कानपुर। कानपुर यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (कूटा) के पदाधिकारी पांच अक्तूबर को प्रदेश में जहां-जहां विवि हैं, वहां धरना देंगे। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन संबंधित विवि के कुलपति को सौंपेंगे। बुधवार को डीएवी कालेज में कूटा की बैठक में यह फैसला लिया गया। अध्यक्ष डा.बीडी पांडेय ने बताया कि शिक्षक कल्याण कोष की राशि को डेढ़ लाख रुपये बढ़ाकर चार लाख रुपये तक किए जाने पर सभी की सहमति बनी। हालांकि, यह भी निर्णय हुआ कि जिस शिक्षक को उक्त राशि की जरूरत होगी, उसने किसी तरह का कोई मेडिक्लेम न लिया हो, इस बात का ध्यान रखा जाएगा। बैठक में डा.विवेक द्विवेदी, डा.अमित श्रीवास्तव, डा.सुनीत अवस्थी, डा.अवधेश सिंह आदि उपस्थित रहे। (संवाद)