{"_id":"5d947c2b8ebc3e013c6cbdaa","slug":"university-students-necessary-to-registration-in-nad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीएसजेएम विश्वविद्यालय: डेढ़ महीने में नौ लाख छात्रों का नैड में पंजीकरण बना चुनौती","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
सीएसजेएम विश्वविद्यालय: डेढ़ महीने में नौ लाख छात्रों का नैड में पंजीकरण बना चुनौती
Wed, 02 Oct 2019 05:37 PM IST
शिखा पांडेय
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 02 Oct 2019 05:37 PM IST
विज्ञापन
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय
- फोटो : गूगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर स्थित छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी डिग्री कॉलेजों में पढ़ रहे छात्र-छात्राओं के लिए नेशनल एकेडमिक डिपॉजिटरी (नैड) में पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। बगैर पंजीकरण के छात्रों को परीक्षा फार्म नहीं भरने दिया जाएगा। पांच अक्तूबर से परीक्षा फार्म भरने शुरू होंगे जो नवंबर तक चलेंगे। डेढ़ महीने के भीतर नौ लाख छात्रों का पंजीकरण विवि के लिए चुनौती है।
मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने छात्रों का सारा डाटा ऑनलाइन रखने के लिए नैड की शुरुआत की है। इसके तहत छात्रों को पूरा ब्यौरा देना होगा। उनकी मार्कशीट भी ऑनलाइन होगी। विद्यार्थियों को आईडी बनानी होगी। इसी आईडी द्वारा कोई भी कंपनी या कॉलेज छात्रों के दस्तावेज ऑनलाइन देख सकेगी।

यूनिवर्सिटी में चल रही कार्यशाला में शामिल होने आए उत्तर प्रदेश स्वत्तिपोषित एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय त्रिवेदी और उपाध्यक्ष डॉ. बृजेश भदौरिया ने नैड को भारत सरकार की अच्छी पहल बताया। हालांकि उन्होेंने कहा कि डेढ़ महीने के भीतर नौ लाख बच्चों का रजिस्ट्रेशन कराना चुनौती है।
सभी कॉलेजों को युद्धस्तर से इसमें जुुटना होगा। बता दें कि 2016 में कैबिनेट में पास होने के बाद नैड को देश भर के सभी कॉलेजों में लागू करना था पर अभी तक विवि में किसी छात्र का पंजीकरण नहीं हो सका है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अनिल कुमार यादव ने बताया कि डेढ़ माह का समय पर्याप्त है। सभी छात्रों का पंजीकरण कराया जाएगा।