{"_id":"5d4686af8ebc3e6ca1650c0e","slug":"tanima-got-53rd-rank-in-national-institute-of-fashion-technology-examination","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एनआईएफटी: 53वीं रैंक प्राप्त कर तनिमा ने बढ़ाया कानपुर का मान, इन्हें भी मिली सफलता","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एनआईएफटी: 53वीं रैंक प्राप्त कर तनिमा ने बढ़ाया कानपुर का मान, इन्हें भी मिली सफलता
Sun, 04 Aug 2019 01:19 PM IST
शिखा पांडेय
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 04 Aug 2019 01:19 PM IST
विज्ञापन
तनिमा ने बढ़ाया कानपुर का मान, मिली 53वीं रैंक
- फोटो : अमर उजाला
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी की परीक्षा में कानपुर की तनिमा ने बाजी मारी है। 53वीं रैंक के साथ उनको एनआईएफटी दिल्ली में दाखिला मिला है। कानपुर के कई अन्य छात्र छात्राओं ने देश के कई बड़े एनआईएफटी संस्थान में प्रवेश लिया है।
एनआईएफटी की प्रवेश परीक्षा 20 जनवरी को हुई थी, लखनऊ में दो केंद्र बनाए गए थे। परिणाम अप्रैल में घोषित हुआ था और चयनित छात्रों को दूसरे राउंड के क्राफ्ट डिजाइनिंग में शामिल होने का मौका मिला। इसके बाद फाइनल रिजल्ट और काउंसलिंग जुलाई के पहले सप्ताह से शुरू हुई।

इनोविया एकेडमी की दीपाली शहलोत ने बताया कि आठ छात्र-छात्राओं को देश के टॉप एनआईएफटी संस्थान में दाखिला मिला है। तनिमा जैन को 53 रैंक के साथ एनआईएफटी दिल्ली, देवंशिका विनोदिया को 165 रैंक के साथ दिल्ली, आदित्य सिंह को 147 रैंक के साथ गांधी नगर, संजीवनी पांडे को 735 रैंक के साथ गांधीनगर, खुशी कपूर को 823 रैंक के साथ चेन्नई, रितिका आर्या को 368 रैंक के साथ कोलकाता, प्रेरणा मिश्रा 316 रैंक के साथ एनआईएफटी बंगलुरू, गौरिशा गुप्ता को 221 रैंक के साथ एफआईएफटी बंगलुरू में दाखिला मिला है।
डीपीएस कल्याणपुर की रितिका आर्या कहती हैं कि यह सपना सच होने जैसा है। डीपीएस कल्याणपुर स्कूल के ही आदित्य ने कहा कि चार साल का कोर्स आपके जीवन में ढेरों बदलाव लेकर आएगा। ऐलन हाउस स्कूल की तनिमा ने कहा कि बेहद मेहनत से मुकाम हासिल किया है।