फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Success Story of Shakti Katiyar in NEET 2019

डॉक्टर दंपति का बेटा भी बनेगा डॉक्टर, नीट में शक्ति ने हासिल की ऑल इंडिया 586 रैंक

Thu, 06 Jun 2019 06:09 PM IST
शिखा पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 06 Jun 2019 06:09 PM IST
विज्ञापन
Success Story of Shakti Katiyar in NEET 2019
शक्ति कटियार अपने माता-पिता के साथ - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के आजाद नगर के रहने वाले डॉक्टर दंपति का बेटा शक्ति कटियार भी अब डॉक्टर बनेगा। पिता डॉ. सुबीर कटियार सीएचसी चौबेपुर और मां डॉ. मंजूश्री स्वरूप नगर स्थित अपूर्वा पैथालॉजी में पैथालॉलिस्ट हैं। शक्ति ने नीट 2019 में ऑल इंडिया 586 और ओबीसी कैटेगिरी में 129वीं रैंक है। शक्ति ने डीपीएस कल्याणपुर से 12वीं की पढ़ाई में 90 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन


10वीं में 87 प्रतिशत अंक थे। शक्ति बताते हैं कि उन्हें ऑथोपेडिक्स स्पेशलिस्ट बनना है। अभी एम्स एमबीबीएस का भी एग्जाम दिया है। कहते हैं कि रिजल्ट आने के बाद तय करेंगे कि किस कॉलेज से आगे पढ़ाई की जाए। पहली प्राथमिकता दिल्ली के कॉलेज में दाखिला लेने की होगी।
विज्ञापन


खाली समय जिम में मेहनत करते हैं
शक्ति को पढ़ाई के साथ-साथ जिम में एक्सरसाइज करना भी काफी पसंद है। बताते हैं कि पढ़ाई से समय निकालकर वह हमेशा जिम जाते हैं। फेसबुक, व्हाट्सएप पर समय बर्बाद नहीं करते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed