{"_id":"5d2c1a038ebc3e6d117f1f41","slug":"spot-counseling-in-polytechnic-starts-from-july-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पॉलिटेक्निक में स्पॉट काउंसलिंग 29 जुलाई से शुरू, छात्रों को खाली सीटों पर मिलेगा एडमिशन का मौका","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पॉलिटेक्निक में स्पॉट काउंसलिंग 29 जुलाई से शुरू, छात्रों को खाली सीटों पर मिलेगा एडमिशन का मौका
Mon, 15 Jul 2019 11:58 AM IST
शिखा पांडेय
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 15 Jul 2019 11:58 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के राजकीय और सहायता प्राप्त पॉलिटेक्निक संस्थानों की खाली सीटों के लिए स्पॉट काउंसलिंग की घोषणा हो गई है। 29 और 30 जुलाई को सभी संस्थानों में स्पॉट काउंसलिंग कराई जाएगी। इसमें पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा देने वाले सभी छात्र शामिल हो सकेंगे।
28 जुलाई को सभी संस्थानों की खाली सीटों का ब्योरा जारी कर दिया जाएगा। तीसरे राउंड की काउंसलिंग के लिए 17-18 जुलाई को पंजीकरण कराया जाएगा। 19 जुलाई को सीट अलॉटमेंट होगा।
विज्ञापन
28 जुलाई को सभी संस्थानों की खाली सीटों का ब्योरा जारी कर दिया जाएगा। तीसरे राउंड की काउंसलिंग के लिए 17-18 जुलाई को पंजीकरण कराया जाएगा। 19 जुलाई को सीट अलॉटमेंट होगा।
विज्ञापन
राजकीय पॉलिटेक्निक कानपुर के प्राचार्य मुकेश आनंद ने बताया कि सीट अलॉटमेंट के बाद 20 से 24 तक एडमिशन की प्रक्रिया चलेगी। इस दौरान काउंसलिंग में दस्तावेजों का सत्यापन करा चुके सभी छात्रों को सीट लॉक कर एडमिशन लेना होगा। कोई एडमिशन नहीं लेता है तो उसकी सीट खाली मानी जाएगी।
निजी पॉलिटेक्निक संस्थानों में सीधा दाखिला
प्रदेश की सभी निजी पॉलिटेक्निक संस्थानों में 31 जुलाई के बाद से सीधे दाखिले का मौका दिया जाएगा। इस बार पॉलिटेक्निक की प्रवेश परीक्षा नहीं देने वाले छात्र भी इसमें शामिल हो सकेंगे। यह प्रक्रिया 15 अगस्त तक चलेगी।