फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Spot counseling for BTech in HBTU

एचबीटीयू में बीटेक के लिए होगी स्पॉट काउंसलिंग, खाली सीटों को भरने के लिए छात्रों को मिलेगा मौका

Mon, 15 Jul 2019 05:28 PM IST
शिखा पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 15 Jul 2019 05:28 PM IST
विज्ञापन
Spot counseling for BTech in HBTU
एचबीटीयू
कानपुर स्थित हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एचबीटीयू) में कम एडमिशन को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पॉट काउंसलिंग कराने का भी फैसला लिया है। तीसरे राउंड की काउंसलिंग के बाद स्पॉट काउंसलिंग का आयोजन होगा।
विज्ञापन


प्रवेश समिति सोमवार को इसकी तारीख तय करेगी। इसके बाद भी अगर सीटें खाली रहीं तो एक से 15 अगस्त के बीच ऑफलाइन काउंसलिंग भी कराई जाएगी। कुलपति प्रो. एनबी सिंह ने बताया कि स्पॉट काउंसलिंग 27 से 29 जुलाई के बीच कराए जाने की संभावना है।
विज्ञापन


तीसरे राउंड की सीटें 18 को अलॉट होंगी 
विश्वविद्यालय में फिलहाल दूसरे राउंड की काउंसलिंग चल रही है। अभी तक 617 सीटों के सापेक्ष महज 372 छात्रों ने रिपोर्ट किया है। छात्रों की कमी के चलते तीसरे राउंड में मेरिट भी गिरने की संभावना है। तीसरे राउंड के लिए 18 जुलाई को सीटें अलॉट हो जाएंगी। इसके बाद 23 जुलाई तक छात्रों को रिपोर्टिंग का मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


27 से शुरू होगा नया सत्र
तीसरे राउंड की काउंसलिंग के बाद 25 व 26 जुलाई को पहले सेमेस्टर के लिए छात्रों की रिपोर्टिंग होगी। इसी दौरान छात्रों को ब्रांच बदलने (इंटरनल स्लाइडिंग) का मौका दिया जाएगा। इसके अलावा छात्रों को सेमेस्टर में रजिस्टर भी किया जाएगा। नए सत्र की कक्षाएं 27 जुलाई से शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed