फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   spc program will be start in 21 school in kanpur

कानपुर के 21 विद्यालयों में शुरू होगा एसपीसी प्रोग्राम, शिक्षकों के साथ पुलिस अधिकारी करेंगे शिक्षित

Tue, 30 Jul 2019 04:16 PM IST
शिखा पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 30 Jul 2019 04:16 PM IST
विज्ञापन
spc program will be start in 21 school in kanpur
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के 21 विद्यालयों में स्टूडेंट पुलिस कैडेट (एसपीसी) प्रोग्राम प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए सोमवार को जिलाधिकारी विजय विश्वास पंत ने शिक्षा विभाग और पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया। केरल की तर्ज पर सातवीं से नवीं कक्षा के छात्रों को सप्ताह के अंतिम शनिवार को इस प्रोजेक्ट के तहत शिक्षा दी जानी है। 
विज्ञापन


केंद्र सरकार की इस योजना को शत प्रतिशत लागू करने का निर्देेश सभी जिलाधिकारियों को दिया गया है। इस शैक्षिक कार्यक्रम के तहत बच्चों को अच्छा नागरिक बनाने के लिए उनमें आत्मबल पैदा करने और जागरूक करने का काम किया जाएगा। इसके लिए आउटडोर और इंडोर दोनों तरह से छात्रों को शिक्षित किया जाना है।
विज्ञापन


डीएम ने बताया कि इसके तहत 15 सेलेबस रखे गए हैं। पहले जिले के चयनित 21 स्कूलों में यह लागू होगा, उसके बाद बाकी स्कूलों में यह कार्यक्रम चलाया जाएगा। शिक्षकों के साथ इसमें छात्रों को पुलिस के अधिकारी भी शिक्षित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि केरल में यह कार्यक्रम 2016 से भी विद्यालयों में चल रहा है। इस मौके पर एडीएम सिटी विवेक श्रीवास्तव, विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वह सभी 21 विद्यालयों के प्रधानाध्यापक व नामित पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed