{"_id":"5cff8a6fbdec2207843c1775","slug":"registration-for-admission-in-hbtu-will-begin-tomorrow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एचबीटीयू: बीटेक, एमटेक और एमसीए पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन कल से, ऐसे करें आवेदन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एचबीटीयू: बीटेक, एमटेक और एमसीए पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन कल से, ऐसे करें आवेदन
Tue, 11 Jun 2019 04:39 PM IST
शिखा पांडेय
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 11 Jun 2019 04:39 PM IST
विज्ञापन
एचबीटीयू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर स्थित हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एचबीटीयू) के बीटेक, एमटेक और एमसीए प्रोग्राम में दाखिले के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 12 जून से शुरू हो जाएगी। रजिस्ट्रेशन की आखिरी तिथि 30 जून निर्धारित की गई है। इसके साथ ही काउंसलिंग का शेड्यूल भी फाइनल हो गया है। तीन राउंड ऑनलाइन और अगर इसमें सीटें बचीं तो तीन राउंड ऑफलाइन काउंसलिंग का आयोजन होगा।
रजिस्ट्रार प्रो. मनोज शुक्ला के मुताबिक तीस जून तक छात्रों को ढाई हजार रुपये देकर रजिस्ट्रेशन का मौका मिलेगा। 15 जून से 30 जून तक ऑनलाइन च्वाइस फिलिंग का मौका मिलेगा। एक से 24 जुलाई तक तीन चरणों की काउंसलिंग होगी। इनमें जितने छात्र एडमिशन ले लेंगे, उन्हें 26-27 जुलाई तक विश्वविद्यालय में रिपोर्टिंग करनी होगी। 28 जुलाई से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। 29 जुलाई को विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से रिक्त सीटों के अनुसार छात्रों को उनकी रैंक व कैटेगरी के अनुसार अच्छी ब्रांच आवंटित कर दी जाएगी। शेष रिक्त सीटों के लिए एक अगस्त से 14 अगस्त के बीच ऑफलाइन काउंसलिंग होगी।

सीट फ्लोटिंग के लिए अलग से देने होंगे बीस हजार रुपये
प्रवेश समिति ने सीट फ्लोटिंग की प्रक्रिया भी सख्त कर दी है। अब सीट आवंटन के बाद छात्र जितनी बार फ्लोट का ऑप्शन चुनेगा, उतनी बार उसे बीस हजार रुपये का भुगतान करना पड़ेगा। एससी-एसटी छात्रों को इसमें छूट दी गई है।
उनके लिए 12 हजार रुपये प्रति सीट फ्लोट का चार्ज तय हुआ है। सीट फ्लोट करने वाला छात्र दो या तीन राउंड की काउंसलिंग के बाद सीट छोड़ता है तो उसकी ओर से जमा किए गए प्रत्येक फ्लोट के बीस हजार रुपये जब्त कर लिए जाएंगे। उदाहरण के लिए अगर किसी छात्र को काउंसलिंग के पहले ही राउंड में सीट आवंटित हो जाती है और वह अच्छी ब्रांच के लिए फ्लोट का ऑप्शन चुनता है तो इसके लिए उसे बीस हजार रुपये देने होंगे।
दूसरी काउंसलिंग के बाद भी अगर छात्र ने फ्लोट का ऑप्शन चुना तो फिर से उसे बीस हजार रुपये देने होंगे। अंत में अगर छात्र एडमिशन नहीं लेता है तो दो राउंड के फ्लोट चार्ज यानी 40 हजार रुपये और पांच हजार रुपये रजिस्ट्रेशन शुल्क के जब्त कर लिए जाएंगे। एससी-एसटी वर्ग के ऐसे छात्र के कुल 29 हजार रुपये जब्त कर लिए जाएंगे।

ये फीस निर्धारित
रजिस्ट्रेशन फीस नॉन रिफंडेबल है। मतलब अगर एडमिशन नहीं होता है तो भी यह रकम वापस नहीं की जाएगी। इसके अलावा एकेडमिक फीस एक लाख 35 हजार रुपये निर्धारित की गई है। यह फीस एडमिशन के दौरान छात्रों को देनी होगी। सीट आवंटित होने पर सबसे पहले सामान्य व ओबीसी वर्ग के छात्र को बीस हजार रुपये व एससी-एसटी वर्ग के छात्र को 12 हजार रुपये जमा करने होंगे। इसके बाद छात्रों के दस्तावेजों का वेरीफिकेशन होगा। सीट फ्रीज करने की स्थिति में छात्र को पूर्व में जमा की गई धनराशि काटकर शेष एकेडमिक फीस जमा करनी होगी।
ये होगी अनिवार्यता
पाठ्यक्रम शैक्षिक अनिवार्यता
बीटेक 12वीं के साथ जेईई मेंस की रैंक
एमटेक स्नातक के साथ गेट क्वालीफाई होना चाहिए
एमसीए निमसेट की रैंक के आधार पर मिलेगा दाखिला