फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   News related to Professional Course in csjm university

सीएसजेएम विश्वविद्यालय को ढूंढे नहीं मिल रहे छात्र, बंद होने की कगार पर पहुंचे कई कोर्स

Tue, 09 Jul 2019 01:30 PM IST
शिखा पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 09 Jul 2019 01:30 PM IST
विज्ञापन
News related to Professional Course in csjm university
सीएसजेएमयू कानपुर - फोटो : अमर उजाला
कानपुर स्थित छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के कई कोर्स बंद होने की कगार पर पहुंच गए हैं। कई में तो एक भी एडमिशन नहीं हुआ है, वहीं कुछ ऐसे हैं, जिनमें कुल सीटों के 10 प्रतिशत पर ही एडमिशन हुए हैं। लिहाजा, विश्वविद्यालय प्रशासन ने इनमें सीधे दाखिला लेने का फैसला किया है। 
विज्ञापन


विश्वविद्यालय में संचालित 63 कोर्स में से 20 ऐसे कोर्स थे जिनमें निर्धारित सीटों से भी कम आवेदन आए थे। इसके चलते इन कोर्स की प्रवेश परीक्षाएं भी आयोजित नहीं की गईं। इनमें कई ऐसे कोर्स भी थे जिनके लिए एक भी छात्र इच्छुक नहीं था जबकि अन्य में भी 10 प्रतिशत के अंदर ही आवेदन आए थे। रजिस्ट्रार डॉ. विनोद कुमार सिंह ने कहा कि ऐसे विभागों में एडमिशन कम होने के कारण का पता लगाया जाएगा और उसे दूर करने की कोशिश होगी। 
विज्ञापन

इन कोर्सों में नहीं रह गई दिलचस्पी
- एमए म्यूजिक (वोकल)
- एमए इंग्लिश लैंग्वेज एंड लिट्रेचर
- एमए म्यूजिक इंस्ट्रूमेंटल सितार
- एमए म्यूजिक इंस्ट्रूमेंटल तबला
- एमए एक्सटेंशन एंड रूरल डेवलपमेंट
- एमए डेवलपमेंट स्टडीज
- एमलिब
- एमएससी इलेक्ट्रॉनिक्स
- पीजी डिप्लोमा इन गाइडेंस एंड काउंसलिंग
- पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन ह्यूमन राइट्स एंड सोशल ड्यूटीज
- पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म
- पोस्ट मास्टर डिप्लेामा इन लाइफलांग लर्निंग एंड एक्सटेंशन
- एडवांस डिप्लोमा इन इंटिरियर डिजाइन
- बिलिब एंड इंफॉरमेशन साइंस
- बीवोक (फैशन टेक्नोलॉजी)
- डीसीए

एक बार में फीस नहीं दे सकते तो किस्तों में दें
अधिक एडमिशन के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों को सहूलियत प्रदान की है। सोमवार को रजिस्ट्रार डॉ. विनोद कुमार सिंह ने आदेश दिया कि ऐसे छात्र जो एक बार में पूरी फीस नहीं दे सकते, उन्हें दो किस्तों में शुल्क जमा करने की सुविधा दी जाएगी। ऐसे छात्रों को सेमेस्टर परीक्षा से पहले अपनी फीस जमा करनी होगी। विद्यार्थी को इस संदर्भ में 10 रुपये के स्टांप पर एक शपथपत्र भी बनवाना होगा। जिन विभागों में बिल्कुल या फिर बेहद कम एडमिशन हुए हैं ,उनमें सीधे दाखिले का आदेश विश्वविद्यालय प्रशासन ने सोमवार को जारी कर दिया। रजिस्ट्रार डॉ. विनोद कुमार सिंह ने कहा कि जो छात्र ऐसे कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं, वो 16 जुलाई तक विश्वविद्यालय के संबंधित विभागों में संपर्क कर सकते हैं।

एमएड की दूसरे राउंड की काउंसलिंग प्रक्रिया आज से
एमएड में दाखिले के लिए दूसरे राउंड की कांउसलिंग प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो जाएगी। इसके लिए छात्र 11 जुलाई तक विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.kanpuruniversity.org पर च्वाइस फिलिंग कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed