{"_id":"5d0c80be8ebc3e37412d874a","slug":"news-related-to-bba-bca-llb-professional-course","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बीबीए, बीसीए, एलएलबी जैसे प्रोफेशनल कोर्स में घट रही रुचि, इन कॉलेजों को ढूंढे नहीं मिल रहे छात्र","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
बीबीए, बीसीए, एलएलबी जैसे प्रोफेशनल कोर्स में घट रही रुचि, इन कॉलेजों को ढूंढे नहीं मिल रहे छात्र
Fri, 21 Jun 2019 12:43 PM IST
शिखा पांडेय
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Fri, 21 Jun 2019 12:43 PM IST
विज्ञापन
सीएसजेएमयू कानपुर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर स्थित छत्रपति शाहू जी महाराज यूनिवर्सिटी और उससे संबद्ध डिग्री कॉलेज में प्रोफेशन कोर्सों की हालत खराब है। प्रवेश के लिए बहुत कम आवेदन आए हैं। कई कोर्स तो ऐसे हैं, जिनमें 10 से भी कम आवेदन आए हैं।
सीएसजेएम यूनिवर्सिटी में रेगुलर (बीए, बीएससी, बीकॉम आदि) और प्रोफेशनल कोर्स मिलाकर 63 कोर्स संचालित हैं। इनमें 35 हजार सीटें हैं। इनके सापेक्ष मात्र 17672 आवेदन ही आए हैं। बीबीए, बीसीए, एलएलबी, फिजियोथेरेपी, बीपीएड, बायोटेक्नोलॉजी जैसे कई विषयों में आवेदनों की संख्या साल दर साल घट रही है।
यूनिवर्सिटी रजिस्ट्रार डॉ. वीके सिंह ने बताया कि कुछ विषयों में आवेदन कम हुए हैं तो कई में मारामारी भी है। एमएड में 785 सीटों के लिए 2392, फूड टेक्नोलॉजी, एमजे कोर्स सहित कई विषयों में सीटों से ज्यादा आवेदन हैं। यही वजह है कि प्रवेश परीक्षा करानी पड़ रही है।

इन कोर्सों में 10 आवेदन भी नहीं आए
- एडवांस पीजी डिप्लोमा इन बायोइंफार्मेटिक्स
- एमए एक्सटेंशन एंड रूरल डेवलेपमेंट
- एमए म्यूजिक इंस्ट्रूमेंटल
- एमए म्यूजिक इंस्ट्रूमेंटल तबला
- एमए म्यूजिक वोकल,
- पोस्ट मास्टर डिप्लेमा इन एडल्ट काउंटिंग एजुकेशन एंड एक्सटेंशन

केस एक
छत्रपति शाहूजी महाराज यूनिवर्सिटी और उससे संबद्ध कॉलेजों में संचालित एलएलबी कोर्स में कुल 12090 सीटें हैं। इस साल मात्र 5200 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया। इसी तरह एमएससी बायोटेक्नोलॉजी में 264 सीटें हैं, 95 आवेदन हैं।
केस दो
बीबीए की 5980 सीटें हैं। इस बार मात्र 828 आवेदन ही आए हैं। इसके बावजूद भी प्रवेश परीक्षा की औपचारिकता कराई जा रही है। बीसीए में 6520 सीटें हैं। मात्र 1621 आवेदन ही आएं।