फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   NCC students have a golden opportunity to become Girl Cadet Instructors

एनसीसी की छात्राओं के पास गर्ल कैडेट इंस्ट्रक्टर बनने का सुनहरा मौका, ये रही पूरी जानकारी

Tue, 13 Aug 2019 01:17 PM IST
शिखा पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 13 Aug 2019 01:17 PM IST
विज्ञापन
NCC students have a golden opportunity to become Girl Cadet Instructors
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) की ‘सी’ सर्टिफिकेट ट्रेनिंग कर चुकीं लड़कियों के पास गर्ल कैडेट इंस्ट्रक्टर बनने का सुनहरा अवसर है। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने सी सर्टिफिकेट के साथ स्नातक पास छात्राओं से 31 अगस्त तक आवेदन मांगे हैं।
विज्ञापन


एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर आवेदन किया जा सकता है। उम्मीदवार की आयु 20 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। दो सितंबर तक ऑफलाइन चालान द्वारा शुल्क जमा होगा और चार सितंबर तक ऑनलाइन चालान शुल्क जमा होगा। 14 से 18 अक्तूबर के बीच परीक्षा होगी। 
विज्ञापन

आईआईटी में एनसीसी कैडेट्स की भर्ती शुरू
आईआईटी कानपुर में गर्ल्स एनसीसी कैडेट की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। एनसीसी ऑफिसर कर्नल अशोक मोर ने बताया कि आईआईटी की जो छात्राएं एनसीसी ट्रेनिंग करना चाहती हैं, वह कार्यालय में किसी भी कार्यदिवस में संपर्क कर सकती हैं। यह पहली बार है जब आईआईटी की लड़कियों को भी एनसीसी ट्रेनिंग ऑफर की गई है।

सीएसजेएमयू में पहली बार लड़कियां लेंगी प्रशिक्षण
कानपुर स्थित छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में भी इस बार से लड़कियों के लिए एनसीसी की ट्रेनिंग शुरू की जा रही है। रजिस्ट्रार डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि जो छात्राएं इसकी ट्रेनिंग करना चाहती हैं वह 15 अगस्त तक विश्वविद्यालय प्रशासन से संपर्क कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed