फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Last date for get admission in CSJMU University kanpur on August 31

सीएसजेएमयू: एडमिशन के लिए आज आखिरी मौका, छात्रों के लिए जरूरी जानकारी

Sat, 31 Aug 2019 12:59 PM IST
शिखा पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 31 Aug 2019 12:59 PM IST
विज्ञापन
Last date for get admission in CSJMU University kanpur on August  31
सीएसजेएमयू (प्रतीकात्मक तस्वीर ) - फोटो : गूगल
कानपुर स्थित छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) और संबद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश पाने के लिए शनिवार को आखिरी मौका है। 31 अगस्त के बाद एडमिशन के लिए अनिवार्य वेब रजिस्ट्रेशन नंबर (डब्ल्यूआरएन) जनरेट नहीं हो पाएंगे।
विज्ञापन


28 अगस्त को ही विवि प्रशासन ने डब्ल्यूआरएन जनरेट करने के लिए तीन दिन का अतिरिक्त समय छात्रों और डिग्री कॉलेजों को दिया था। इच्छुक छात्र-छात्राएं विवि की वेबसाइट kanpuruniversity.org पर डब्ल्यूआरएन जनरेट कर संबंधित कॉलेजों में दाखिला ले सकते हैं।
विज्ञापन

अभी कई कॉलेजों संग विश्वविद्यालय परिसर में संचालित कोर्स में भी सीटें खाली हैं। रजिस्ट्रार डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि छात्रों को किसी भी कोर्स में एडमिशन लेने का यह आखिरी मौका है। वहीं डीएवी, डीबीएस और बीएनडी कॉलेज में स्नातक और परास्नातक कोर्स में छात्र सीधे दाखिला ले सकते हैं।

इन मेडिकल कोर्सों में मौका
सीएसजेएमयू के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज में बीएमएम, बीएससी इन एचएन, बीएससी इन हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन, बीएससी योग, एमएससी मेडिकल लेबोरेट्री टेक्नोलॉजी में पैथालोजी, मेडिकल माइक्रोबायोलोजी और क्लीनिकल बायोकेमिस्ट्री में कुछ सीटें खाली हैं। इन पर 31 अगस्त तक सीधे एडमिशन होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed