फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   IIT convocation live, launch will be the Convocation App

कानपुर: घर बैठे देख सकेंगे आईआईटी दीक्षांत का लाइव, लांच होगा कन्वोकेशन एप

Sun, 16 Jun 2019 11:13 AM IST
शिखा पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 16 Jun 2019 11:13 AM IST
विज्ञापन
IIT convocation live, launch will be the Convocation App
आईआईटी कानपुर - फोटो : सोशल मीडिया
पेपर का कम इस्तेमाल करने के उद्देश्य से आईआईटी कानपुर 52वें दीक्षांत समारोह-2019 का एप्लीकेशन लांच किया जाएगा। कन्वोकेशन एप-2019 के नाम से यह एप्लीकेशन जल्द ही प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। एप के जरिए घर बैठे लोग दीक्षांत समारोह का लाइव देख सकते हैं। 
विज्ञापन


कन्वोकेशन एप-2019 में दीक्षांत समारोह की सारी सूचनाएं उपलब्ध होंगी। प्रेसिडेंट गोल्ड मेडल किसे मिलेगा, मुख्य अतिथि कौन है, सारे डिग्री होल्डर के नाम, पुरानी तस्वीरें, पुरानी यादों को साझा किया जाएगा।
विज्ञापन


कार्यक्रम के संयोजक प्रो. अचला रैना ने बताया कि पेपर के इस्तेमाल को कम करने के लिए एप्लीकेशन लांच किया गया है। पहले जहां दीक्षांत समारोह के लिए करीब 3000 ब्रोशर छपवाने पड़ते थे। इस बार मात्र 400 ब्रोशर ही छपवाए गए हैं। सभी आईआईटी छात्रों, प्रोफेसरों से एप डाउनलोड करने के लिए कहा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़के पहनेंगे नेहरू कुर्ता, लड़कियां साड़ी
आईआईटी कानपुर में 28 जून को होने वाले दीक्षांत समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। दीक्षांत समारोह के लिए छात्रों को घुटने तक की लंबाई और फुल आस्तीन के कुर्ते या फिर नेहरू स्टाइल कुर्ता-पायजामा पहना होगा।

कुर्ता क्रीम रंग का और पायजामा सफेद रंग का होगा। छात्राओं को सलवार कमीज या क्रीम रंग की साड़ी में आना होगा। कमीज घुटने की लंबाई और फुल या क्वार्टर स्लीव होनी चाहिए। कैजुअल या बाथरूम स्लीपर पहनकर आना सख्त मना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed