फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   CSJMU Kanpur released first list of toppers

सीएसजेएम विश्वविद्यालय: दीक्षांत समारोह में 50 विद्यार्थियों को मिलेंगे मेडल

Mon, 26 Aug 2019 04:51 PM IST
शिखा पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 26 Aug 2019 04:51 PM IST
विज्ञापन
CSJMU Kanpur released first list of toppers
सीएसजेएम विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
कानपुर स्थित छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में 11 सितंबर को होने वाले दीक्षांत समारोह में 50 छात्र-छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा। ये सभी छात्र स्नातक, परास्नातक, प्रोफेशनल कोर्स और पीएचडी के टॉपर्स होंगे। मेडलिस्ट की प्रथम सूची तैयार हो चुकी है। सोमवार को इसे जारी करने की तैयारी है। 
विज्ञापन


दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने स्वीकृति दे दी है। पहली बार दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय और महाविद्यालय के छात्रों, शिक्षकों के अलावा परिषदीय स्कूलों के बच्चे भी हिस्सा लेंगे। कल्याणपुर ब्लॉक के अलग-अलग परिषदीय विद्यालयों से कक्षा पांच और कक्षा आठ के 50 विद्यार्थियों को आमंत्रित किया गया है। इसमें 25 छात्र होंगे और 25 छात्राएं। इन छात्रों के अभिभावक भी इस समारोह का हिस्सा बनेंगे। इसके अलावा दस स्वयं सहायता समूह के सदस्य भी उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन


 डॉ. नागेंद्र को मिलेगी मानद उपाधि
राज्यपाल के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योग गुरु डॉ. एचआर नागेंद्र को मानद उपाधि से सम्मानित किया जाएगा। इस पर भी विश्वविद्यालय प्रशासन ने अंतिम मुहर लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुर्ता-पैजामा संग सदरी पहनेंगे शिक्षक
दीक्षांत समारोह को भारतीयता का रंग दिया जाएगा। सभी सदस्य, डीन और विभागाध्यक्ष इस बार कुर्ता-पायजामा और सदरी में नजर आएंगे। हालांकि ड्रेस कोड पर अंतिम निर्णय बाकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed