फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Counseling for admission in csjm university

सीएसजेएमयू: महाविद्यालयों में दाखिले के लिए डब्ल्यूआरएन जनरेट करने का आज आखिरी मौका

Sun, 30 Jun 2019 10:13 AM IST
शिखा पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 30 Jun 2019 10:13 AM IST
विज्ञापन
Counseling for admission in csjm university
सीएसजेएम विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
कानपुर स्थित छत्रपति शाहूजी महाराज विवि के विभिन्न कोर्स में दाखिले के लिए एक जुलाई से काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू होगी। इंस्टीट्यूट ऑफ होटल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट के प्रभारी डॉ. विवेक सिंह सचान ने बताया कि डिप्लोमा इन फूड एंड बेवरेज सर्विस व डिप्लोमा इन फूड प्रोडक्शन के लिए एक जुलाई को काउंसलिंग होगी।
विज्ञापन


एमएससी जीवन विज्ञान में दाखिले के लिए काउंसलिंग दो जुलाई को सुबह 11 बजे से शुरू होगी। इसके लिए छात्रों को 6443 रुपये फीस व 500 रुपये काउंसलिंग फीस लानी होगी। यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज के कोआर्डिनेटर डॉ. प्रवीण कटियार ने बताया कि मास्टर ऑफ फिजियोथेरेपी और एमएससी मेडिकल लेबोरेट्री टेक्नोलॉजी के छात्रों की काउंसलिंग तीन जुलाई को सुबह दस बजे से होगी।
विज्ञापन

बीएससी ह्यूमन न्यूट्रीशन और बीएससी हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन के छात्रों की काउंसलिंग चार जुलाई को होगी। बीएससी योग के छात्रों की काउंसलिंग पांच जुलाई को आयोजित होगी। इसके लिए छात्रों को अपने साथ रैंक लेटर, सभी शैक्षिक दस्तावेजों की मूल व छायाप्रति, जाति प्रमाणपत्र व आय प्रमाणपत्र की मूल प्रतियां लानी होंगी। 

प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग
विवि से संबद्ध महाविद्यालयों में दाखिले के लिए आज यानी 30 जून को वेब रजिस्ट्रेशन नंबर (डब्ल्यूआरएन) जनरेट करने का आखिरी मौका है। ऐसे में उत्तर प्रदेश सेल्फ फाइनेंस डिग्री कॉलेज एसोसिएशन ने मांग की है कि इस तिथि को आगे बढ़ाया जाए। एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय त्रिवेदी ने इसके लिए कुलपति प्रो. नीलिमा गुप्ता से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि अभी तक 20 फीसद छात्रों ने मुश्किल से प्रवेश लिया है। ऐसे में डिग्री कॉलेजों के हालात बेहद खराब हैं। छात्रों को एडमिशन का अधिक मौका दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed