{"_id":"5d0873628ebc3e0e7b470676","slug":"btech-admission-in-hbtu-will-start-from-july-2","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एचबीटीयू: बीटेक में दो जुलाई से मिलेंगे प्रवेश, 30 जून तक रजिस्ट्रेशन और च्वाइस फिलिंग कर सकते छात्र","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एचबीटीयू: बीटेक में दो जुलाई से मिलेंगे प्रवेश, 30 जून तक रजिस्ट्रेशन और च्वाइस फिलिंग कर सकते छात्र
Tue, 18 Jun 2019 10:46 AM IST
शिखा पांडेय
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 18 Jun 2019 10:46 AM IST
विज्ञापन
एचबीटीयू कानपुर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर स्थित हरकोर्ट बटलर प्राविधिक विश्वविद्यालय (एचबीटीयू) में बीटेक पाठ्यक्रम में दो जुलाई से प्रवेश देने शुरू कर दिए जाएंगे। अभी रजिस्ट्रेशन और ऑनलाइन फीस जमा करने की प्रक्रिया चल रही है। छात्र-छात्राएं 30 जून तक रजिस्ट्रेशन और च्वाइस फिलिंग कर सकते हैं। उन्हें सभी 13 ब्रांच चुनने की आजादी है, लेकिन ब्रांच और सीटों का आवंटन प्राथमिकता व जेईई मेंस की मेरिट के आधार पर होगा।
काउंसलिंग का पहला चरण एक जुलाई से प्रारंभ हो जाएगा, जो आठ जुलाई तक चलेगा। पहले चरण की फीस दो से छह जुलाई तक जमा करनी होगी। काउंसलिंग का दूसरा चरण नौ से 17 जुलाई तक चलेगा। 10 से 15 जुलाई तक प्रवेश और फीस जमा होगी। तीसरे राउंड की काउंसलिंग 18 से 24 जुलाई तक होगी। रजिस्ट्रार प्रो. मनोज शुक्ला ने बताया कि दो जुलाई से प्रवेश देने शुरू कर दिए जाएंगे।
बता दें कि इस बार प्रवेश समिति ने सीट फ्लोटिंग की प्रक्रिया भी सख्त कर दी है। अब सीट आवंटन के बाद छात्र जितनी बार फ्लोट का ऑप्शन चुनेगा, उतनी बार उसे बीस हजार रुपये का भुगतान करना पड़ेगा। एससी-एसटी छात्रों को इसमें छूट दी गई है। उनके लिए 12 हजार रुपये प्रति सीट फ्लोट का चार्ज तय हुआ है।

वहीं रजिस्ट्रेशन फीस (ढाई हजार रुपये) नॉन रिफंडेबल है। मतलब अगर एडमिशन नहीं होता है तो भी यह रकम वापस नहीं की जाएगी। इसके अलावा एकेडमिक फीस एक लाख 35 हजार रुपये निर्धारित की गई है।
फी वेवर स्कीम में 21 सीटें
एआईसीटीई के नियमों के तहत आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों (दो लाख सालाना से कम आय के बच्चे) के लिए यूनिवर्सिटी को फी वेवर स्कीम का पालन करना होता है। इसके तहत दाखिला पाने वाले छात्रों को ट्यूशन फीस नहीं देनी पड़ती है। हर कोर्स में निर्धारित सीट का पांच फीसदी कोटा इस स्कीम के तहत रिजर्व करना पड़ता है। इसके तहत दाखिला लेने वाले छात्रों को संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराने होते हैं। विभिन्न पाठ्यक्रमों में इस स्कीम के तहत कुल 21 सीटें हैं।