{"_id":"5d735f248ebc3e93db1196a7","slug":"best-graduation-medal-will-get-to-sakshi-srivastava-in-kanpur-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएसजेएमयू दीक्षांत समारोह: अब साक्षी को मिलेगा स्नातक का सर्वश्रेष्ठ पदक, प्रशासन ने जारी की सूची","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
सीएसजेएमयू दीक्षांत समारोह: अब साक्षी को मिलेगा स्नातक का सर्वश्रेष्ठ पदक, प्रशासन ने जारी की सूची
Sat, 07 Sep 2019 03:05 PM IST
शिखा पांडेय
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 07 Sep 2019 03:05 PM IST
विज्ञापन
सीएसजेएम विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर स्थित छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) की पदक विजेता सूची में बड़ा बदलाव किया गया है। स्नातक की कक्षाओं में सर्वोच्च अंक लाने वाले छात्र या छात्रा को मिलने वाला श्रीमती नंदरानी देवी स्वर्ण पदक अब विश्वविद्यालय की छात्रा साक्षी श्रीवास्तव को दिया जाएगा।
अभी तक इसके लिए डॉ. वीरेंद्र स्वरूप इंस्टीट्यूट ऑफ कंप्यूटर स्टडीज की बीसीए छात्रा निष्ठा भगवानी के नाम का एलान किया गया था। परीक्षा विभाग ने पदक विजेताओं की फाइनल सूची भी जारी कर दी है। अन्य पदकों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. अनिल कुमार यादव ने बताया कि निष्ठा ने 81.94 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। उसे 3600 अंकों में 2950 अंक मिले थे। जबकि विवि परिसर में संचालित इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज से बीएससी ह्यूमन न्यूट्रीशन का कोर्स करने वाली साक्षी श्रीवास्तव ने कुल 82.04 अंक हासिल किए हैं। साक्षी को 2500 अंकों में से 2051 अंक मिले हैं।
विज्ञापन
11 सितंबर को होगा समारोह
सीएसजेएम विवि का दीक्षांत समारोह 11 सितंबर को होना है। इसमें पद्म भूषण निर्मल कुमार गांगुली मुख्य अतिथि होंगे। प्रदेश की उच्च शिक्षा राज्यमंत्री नीलिमा कटियार विशिष्ट अतिथि होंगी। अध्यक्षता प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी।