{"_id":"5cf8b595bdec22070a1ab0c4","slug":"admission-to-437-seats-in-phd-at-csjm-university","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीएसजेएम विश्वविद्यालय: पीएचडी में 437 सीटों पर मिलेगा दाखिला, केमिस्ट्री में सर्वाधिक","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
सीएसजेएम विश्वविद्यालय: पीएचडी में 437 सीटों पर मिलेगा दाखिला, केमिस्ट्री में सर्वाधिक
Thu, 06 Jun 2019 12:14 PM IST
शिखा पांडेय
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 06 Jun 2019 12:14 PM IST
विज्ञापन
सीएसजेएम विश्वविद्यालय
कानपुर के छत्रपति शाहूजी महाराज विवि में पहली बार हुई पीएचडी की प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 437 सीटें निर्धारित हुई हैं। इसमें सर्वाधिक 100 सीटों पर केमिस्ट्री के छात्रों को पीएचडी कराई जाएगी। एडल्ट एजुकेशन में सबसे कम चार सीटें हैं। हालांकि विवि प्रशासन का कहना है कि पीएचडी कोर्स वर्क के बाद सीटों की संख्या में आंशिक बदलाव हो सकता है।
पीएचडी प्रवेश परीक्षा के समन्वयक डॉ. राजीव जैन ने बताया कि फिलहाल कुल 437 सीटें निर्धारित की गई हैं। सुपरवाइजर के नाम फाइनल होने हैं। डॉ. जैन के मुताबिक कई शिक्षकों ने पीएचडी कराने से ही इंकार कर दिया है, जबकि बड़ी संख्या में ऐसे प्रोफेसर हैं, जिन्होंने अपनी निगरानी में केवल एक छात्र को ही पीएचडी कराने का फैसला लिया है। ऐसे में सभी प्रोफेसरों का अप्रूवल आने तक सुपरवाइजर की संख्या निर्धारित नहीं की जा सकती। सुपरवाइजर की संख्या बढ़ने या घटने की दशा में सीटों में भी आंशिक बदलाव हो सकते हैं।

Trending Videos
एमए एजुकेशन में महज आठ सीटें
अभी तक फाइनल हुई सीटों की संख्या के मुतबिक केमिस्ट्री में सबसे ज्यादा 100 छात्रों पीएचडी कराई जाएगी। इसके अलावा इतिहास में 20, हिंदी में 70, संस्कृत में 30, एडल्ट एजुकेशन में 4, एमए एजुकेशन में 8, एजुकेशन ट्रेनिंग में 30, भूगोल में 40 सीटें तय हुई हैं। शेष अन्य विषयों की सीटें भी तय हो गई हैं, लेकिन फिलहाल उसकी संख्या जारी नहीं की गई है।
20 के बाद ही कराएंगे काउंसलिंग
रजिस्ट्रार डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि पीएचडी टॉपर्स के आवेदन को स्वीकार कर लिया गया है। पीएचडी की काउंसलिंग व इंटरव्यू की प्रक्रिया 20 जून को यूजीसी नेट की परीक्षा के बाद ही आयोजित कराई जाएगी। इसका शेड्यूल अगले सप्ताह जारी किया जाएगा।