{"_id":"5d0f3f1a8ebc3e63e87f7086","slug":"admission-counseling-in-polytechnic-starts-from-june-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलिटेक्निक में दाखिले के लिए काउंसलिंग 27 जून से, पढ़ें पूरी जानकारी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पॉलिटेक्निक में दाखिले के लिए काउंसलिंग 27 जून से, पढ़ें पूरी जानकारी
Sun, 23 Jun 2019 04:12 PM IST
शिखा पांडेय
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 23 Jun 2019 04:12 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के पॉलिटेक्निक संस्थानों में 27 जून से ऑनलाइन काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद के आंकड़ों के मुताबिक दो लाख से ज्यादा सीटों पर दाखिले के लिए तीन राउंड की काउंसलिंग होगी।
पहले राउंड में अभ्यर्थी 27 से 30 जून तक वेबसाइट jeecup.nic.in के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करके फीस जमा करने के साथ ही च्वाइस भी भर सकेेंगे। हालांकि, च्वाइस लॉक करने के लिए 29 जून से एक जुलाई तक मौका मिलेगा।
दो जुलाई को पहला सीट अलॉटमेंट जारी होगा। सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए 250 रुपये रजिस्ट्रेशन फीस जमा करनी होगी। वहीं, सीट कंफर्म करने के लिए तीन हजार रुपये शुल्क जमा करना होगा। च्वाइस लॉक करने के बाद सीट अलॉटमेंट होगा।
विज्ञापन
तीन से नौ जुलाई के बीच अभ्यर्थियों को अपने अलॉट किए गए कॉलेज में जाकर शैक्षिक व आरक्षण संबंधी दस्तावेजों का वेरीफिकेशन करवाना होगा। कॉलेज में भी अभ्यर्थियों को फ्रीज और फ्लोट का ऑप्शन भी दिया जाएगा।
स्पॉट काउंसलिंग 29 जुलाई को
राजकीय और अनुदानित संस्थानों में खाली सीटों को भरने के लिए 29 जुलाई को स्पॉट काउंसलिंग होगी। इसके बाद सीटें खाली रहीं तो तीन अगस्त को परिषद के कार्यालय में सेंट्रलाइज्ड काउंसलिंग की जाएगी। प्राइवेट संस्थानों को सीधे दाखिले का मौका 31 जुलाई से 15 अगस्त तक दिया जाएगा।