फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   4500 students apply for admission in HBTU kanpur

एचबीटीयू में दाखिले के लिए 4500 छात्रों ने किया आवेदन, आज जारी होगी सीट अलॉटमेंट की पहली सूची

Mon, 01 Jul 2019 01:17 PM IST
शिखा पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 01 Jul 2019 01:17 PM IST
विज्ञापन
4500 students apply for admission in HBTU kanpur
एचबीटीयू
कानपुर स्थित हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एचबीटीयू) के बीटेक, एमटेक और एमसीए प्रोग्राम में दाखिले के लिए करीब 4500 छात्रों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है। पिछली बार की अपेक्षा इसमें करीब एक हजार छात्र घट गए हैं। पिछली बार 5500 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। रविवार को रजिस्ट्रेशन की आखिरी तिथि थी। 
विज्ञापन


अब सोमवार (एक जुलाई) को पहले राउंड की ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए सीट अलॉटमेंट की सूची जारी की जाएगी। दो जुलाई से छह जुलाई तक दस्तावेजों का वेरीफिकेशन और सीटें फ्रीज व फ्लोट करने की प्रक्रिया चलेगी। सात जुलाई को अगर कोई छात्र काउंसलिंग से हटना चाहेगा तो उसे मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन

आठ जुलाई को पहले राउंड के बाद रिक्त सीटों का विवरण जारी होगा। दूसरे राउंड की सीट अलॉटमेंट सूची नौ जुलाई को जारी की जाएगी। इसके बाद 10 से 15 जुलाई के बीच छात्र दस्तावेज वेरीफाई करा सकेंगे। 29 जुलाई तक ऑनलाइन काउंसलिंग होगी। इसके बाद एक से 14 अगस्त के बीच ऑफलाइन काउंसलिंग होगी।

इस बार सीट फ्लोटिंग की प्रक्रिया सख्त की गई है। पहले अच्छी रैंक वाले छात्र काउंसलिंग में शामिल होते थे और सीटें फ्लोट करके आखिरी चरण में एडमिशन कैंसिल कर देते थे। इसके चलते सीटें रिक्त हो जाती थीं। इस बार ऐसा न हो, इसलिए सीट फ्लोट करने की प्रक्रिया में 20 हजार रुपये वसूला जाएगा। यही कारण है कि आवेदन कम आए हैं।
- प्रो. एनबी सिंह, कुलपति, एचबीटीयू
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed