फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   25 thousand students upset due to result failure

सीएसजेएमयू: रिजल्ट रुकने से 25 हजार छात्र परेशान, तीन साल होने के बावजूद पूरा नहीं हो पाया कोर्स

Tue, 13 Aug 2019 01:31 PM IST
शिखा पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 13 Aug 2019 01:31 PM IST
विज्ञापन
25 thousand students upset due to result failure
सीएसजेएम विश्वविद्यालय
कानपुर स्थित छत्रपति शाहूजी महाराज विवि से संबद्ध महाविद्यालयों के करीब 25 हजार से अधिक छात्रों का परिणाम अभी तक जारी नहीं हो पाया है। ये छात्र विभिन्न पाठ्यक्रमों के हैं। ऐसे में सवाल यह भी उठने लगा है कि आखिर 11 सितंबर को होने वाले दीक्षांत समारोह के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन कैसे मेडल निर्धारण कर पाएगी।
विज्ञापन


उधर सत्र विलंब होने के चलते इस बार एलएलएम के छात्र भी दीक्षांत समारोह का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। तीन साल होने के बावजूद अभी तक इन छात्रों का कोर्स पूरा नहीं हो पाया है। इन छात्रों के आखिरी सेमेस्टर की परीक्षाएं भी अभी तक नहीं हुई हैं। एलएलएम की शुरुआत 2017 में हुई थी।
विज्ञापन


नियम के अनुसार अप्रैल तक इसकी परीक्षा हो जानी चाहिए थी और परिणाम भी जारी हो जाना चाहिए था। लेकिन अभी तक यह दोनों काम रुके हैं। हालांकि विवि प्रशासन का दावा है कि अगले एक सप्ताह के अंदर रुके हुए सभी परिणाम जारी कर दिए जाएंगे। समारोह में प्रधानमंत्री मोदी के योग गुरु डॉ. एचआर नागेंद्र को मानद उपाधि से नवाजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंदोलन कर रहे हैं छात्र
एलएलएम आखिरी बैच के जिन छात्रों को इस बार दीक्षांत समारोह में शामिल होना था, वह फिलहाल विवि प्रशासन पर गड़बड़ी के आरोप लगाकर आंदोलन कर रहे हैं। छात्रों का आरोप है कि उनके प्रथम व द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाओं में गलत मूल्यांकन हुआ है। इसके चलते उनके मार्क्स बेहद कम आए हैं। छात्रों की मांग है कि प्रथम व द्वितीय सेमेस्टर का दोबारा मूल्यांकन कराया जाए। इसके बाद ही चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा कराई जाए। इससे लगभग यह तय है कि दीक्षांत तक एलएलएम के चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा होना व रिजल्ट घोषित होना मुश्किल है।


दाखिले का आखिरी मौका कल तक
विश्वविद्यालय और संबद्ध महाविद्यालयों में दाखिले की आखिरी तारीख कल यानी 14 अगस्त है। रजिस्ट्रार डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि जो भी छात्र एडमीशन लेना चाहते हैं, वह इन दो दिनों में वेब रजिस्ट्रेशन नंबर हासिल कर लें अन्यथा उन्हें एडमिशन नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed