फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Six Government centers opened for corn buying in Kannauj district

कन्नौज: मक्का खरीद के लिए खोले गए सरकारी केंद्रों पर नहीँ पहुंचे किसान, सस्ती कीमत से हैं नाराज

Wed, 16 Oct 2019 01:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Wed, 16 Oct 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
Six Government centers opened for corn buying in Kannauj district
मंडी समिति में खोला गया सरकारी मक्का खरीद केंद्र - फोटो : KANNAUJ

उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में मक्का की खरीद सरकारी दर पर करने के लिए छह केंद्र खोले गए हैं, लेकिन पहले दिन एक भी केंद्र में बोहनी नहीं हो सकी। संचालक केंद्र खोल कर किसानों के आने की प्रतीक्षा करते रहे, लेकिन किसी की दुकान पर एक किसान भी नहीं आए। 

विज्ञापन


जिले में विपणन शाखा के छह केंद्र खोले गए हैं। इन केंद्रों पर मक्का की खरीद की जाएगी। मंगलवार को मंडी समिति में खोले गए मक्का खरीद केंद्र पर निरीक्षक प्रेम कुमार पूरे दिन किसानों का इंतजार करते रहे। सरकार की ओर से घोषित समर्थन मूल्य 1760 व खुले बाजार में मक्का के दाम 1950 रुपये होने पर पहले दिन सरकारी केंद्र पर कोई किसान नहीं पहुंचा। 
विज्ञापन


वहीं मंडी की आढ़तों पर मक्का की अच्छी-खासी खरीदी की गई।  विपणन शाखा के केंद्र निरीक्षक प्रेम कुमार ने बताया कि खुले बाजार से करीब 200 रुपये का अंतर होने से सरकारी केंद्रों पर सन्नाटा है। कोई किसान सरकारी खरीद केंद्र पर मक्का बेचना नहीं चाहता। शासन के आदेशों का पालन कर केंद्र खोल दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उच्च अधिकारी आदेश देते हैं तो केंद्र को बंद कर दिया जाएगा। वहीं मक्का खरीद के आरएमओ सरवेंद्र सिंह का कहना है कि शासन के आदेशों का पालन किया जा रहा है। केंद्र मक्का खरीदने को तैयार है। यदि कोई किसान मक्का लाता है तो खरीद की जाएगी। शासन से यदि कोई और गाइड लाइन आती है तो उसके आधार पर ही काम किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed