{"_id":"56e07c034f1c1b52668b4605","slug":"criminal-attack-constable-in-kannuj","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेशी पर आए बंदियों ने सिपाही का सिर फोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेशी पर आए बंदियों ने सिपाही का सिर फोड़ा
kannuj, uttar pradesh, india
Updated Thu, 10 Mar 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
कोतवाल को व्यथा सुनाते घायल बंदी।
- फोटो : amau ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला एवं सत्र न्यायालय के लाकअप के बाहर खाना देने के विवाद में एक बंदी ने सिपाही का सिर फोड़ दिया, जबकि दूसरे की वर्दी फाड़ दी। इससे गुस्साए अन्य सिपाहियों ने दोनों बंदियों की पिटाई कर दी। लाकअप में घुसकर एक बंदी ने हथकड़ी की रस्सी से फांसी लगाने का प्रयास भी किया। लाकअप में घटना नाराज अन्य बंदियों ने हंगामा कर दिया। दोनों बंदी व एक बंदी के माता-पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं जिला अस्पताल में दोनों घायल सिपाहियों का उपचार किया गया।
हत्या व गैंगेस्टर के मामले में जेल में बंद अंकित पांडेय पुत्र अवधेश पांडेय निवासी मोहल्ला चौहट्टा और मोहित दुबे पुत्र सुरेश चंद्र दुबे निवासी सलेमपुर तारा बांगर कोतवाली कन्नौज की बुधवार को अदालत में पेशी थी। सिपाही राहुल कुमार और शाकिब मोहम्मद दोनों को गैंगेस्टर अदालत में पेश करने के बाद लाकअप ले जाने लगे। लाकअप के बाहर मोहित की मां रंजना दुबे उसे खाने का थैला देने लगी तो सिपाहियों ने विरोध किया।
इसी बात को लेकर बंदी और और दोनों सिपाही भिड़ गए। मारपीट में सिपाही राहुल के सिर से खून निकलने लगा, जबकि शाकिब की वर्दी फट गई। यह देख वहां अन्य सिपाही भी मौके पर पहुंचे और फिर दोनों बंदियों को घेरकर लात-घूंसों से जमकर पीटा। इसमें दोनों बंदियों को भी चोटें आईं। इसी दौरान मोहित भागकर लाकअप के अंदर घुसा और हथकड़ी की रस्सी से फंदा बनाकर फांसी लगाने की कोशिश करने लगा।
विज्ञापन
सिपाहियों ने किसी तरह बंदी को बाहर निकाला और रस्सी को कब्जे में लिया। सूचना पर सीओ सदर अंबरीश सिंह, कोतवाल श्यामवीर सिंह यादव, सरायमीरा चौकी प्रभारी पप्पू ठैनुआ भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कड़ी सुरक्षा में बंदियों को दूसरे लाकअप में लाया गया। इस मामले में बंदियों को पेशी पर लाने की ड्यूटी पर तैनात सिपाही जगदीश चंद्र ने कोतवाली में अंकित पांडे, मोहित दुबे के अलावा अंकित की मां प्रेमलता पांडेय व पिता अवधेश पांडेय के खिलाफ कोतवाली में सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बाद में सिपाहियों को जिला अस्पताल ले जाकर वहां उनका उपचार किया गया।