{"_id":"5e8989308ebc3e77505a4bf8","slug":"police-action-against-vegetable-sellers40","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सब्जी की दुकान हटवाने पहुंची पुलिस से उलझीं महिला विक्रेता","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
सब्जी की दुकान हटवाने पहुंची पुलिस से उलझीं महिला विक्रेता
Sun, 05 Apr 2020 01:00 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो
jhansi
jhansi
Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2020 01:00 PM IST
विज्ञापन
सीपरी बजार मे भीड़ लगाकर सब्जी बेच रहें दुकानदारो को पुलिस नें हटाया ।
- फोटो : AMAR UJALA
झांसी। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने पर सीपरी बाजार में आर्यकन्या चौराहे के पास सब्जी के ठेले हटवाने पहुंची पुलिस से महिला विक्रेता उलझ पड़ीं। वह सब्जी हटवाने का विरोध करने लगीं। बाद में महिला पुलिस कर्मचारियों को बुलाकर सब्जी के ठेले हटवाए गए। नंदनपुरा में भी भीड़भाड़ लगने पर सब्जी के ठेले हटवाए।
विज्ञापन
Trending Videos
सीपरी बजार मे भीड़ लगाकर सब्जी बेच रहे दुकानदारो को पुलिस नें हटाया ।
- फोटो : AMAR UJALA
सीपरी बाजार के आर्यकन्या चौराहे के पास शनिवार को सब्जी विक्रेताओं ने अस्थाई तौर पर सब्जियां बेचनी शुरू कर दी थीं। यहां पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा था। दुकानों के बाहर गोले भी नहीं बनाए गए थे। इस कारण लोग पास-पास खड़े होकर सब्जी खरीद रहे थे। रविवार को पुलिस ने आर्यकन्या चौराहे पहुंचकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने पर सब्जी दुकानों को हटाना शुरू कर दिया। कुछ महिला विक्रेता पुलिस से उलझ पड़ी और ठेले हटवाने का विरोध करने लगीं। बाद में महिला पुलिस कर्मचारियों को बुलाकर ठेले हटवाए गए। इसी तरह, नंदनपुरा नहर के पास भी सब्जी के ठेले हटवाए गए। यहां पर भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा था।