फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   mahaveer jayanti celebration in jhansi

घर-घर गूंजे भगवान महावीर के जयकारे, मनीं खुशियां

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2020 01:05 PM IST
विज्ञापन
mahaveer jayanti celebration in jhansi
भगवान महावीर - फोटो : AMAR UJALA
लॉकडाउन के चलते इस बार जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर जन्मोत्सव का आयोजन घर-घर हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान महावीर की पूजा की। झांसी में हर साल महावीर जयंती के मौके पर रथ यात्रा निकाली जाती थी। इस बार लॉक डाउन के चलते रथयात्रा आयोजन स्थगित कर दिया गया। श्रद्धालुओं ने सुबह घर की छत, आंगन और बालकनी में थाली और घण्टी बजाकर प्रभु महावीर के जन्म की खुशियां मनाई। इसके बाद घर में परिवार के सदस्यों ने साथ बैठकर पूजन की। इस दौरान भगवान महावीर के जयकारे गूंजते रहे। जैन पंचायत के महामंत्री प्रवीण जैन ने बताया कि महावीर जयंती पर घर घर कार्यक्रम का आयोजन मुनि प्रमाण सागर महाराज के निर्देशन में हुआ है। इस दौरान कोरोना वैशविक महामारी के दूर होने और विश्वशांति की कामना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed