{"_id":"62a9e190a709012f231059aa","slug":"jhansi1655300496","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश यादव पर मंत्री नंदी का तंज, टोंटी और पंप एक साथ","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
अखिलेश यादव पर मंत्री नंदी का तंज, टोंटी और पंप एक साथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि टोंटी और पंप (प्रयागराज हिंसा का आरोपी जावेद) एक साथ हैं। आरोप लगाया कि सपा
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रमुख और ओवैसी प्रदेश को दंगे की आग में धकेलना चाहते हैं। योगी सरकार कानून हाथ में लेने वालों को छोड़ेगी नहीं। वह सोमवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
मंत्री नंदी ने कहा कि अखिलेश यादव का नाम लेते ही लोग टोंटी कहने लगते हैं। यदि गरीब
आदमी भी किराए के मकान में रहते हुए प्लास्टिक की टोंटी लगाता है तो घर छोड़ते समय निकालकर नहीं ले जाता है। इतने बड़े प्रदेश के मुखिया रहते हुए अखिलेश सरकारी बंगले से टोंटी निकालकर ले गए। वोट बैंक के लिए सपा प्रमुख जिन्ना को आदर्श बताते हैं। हो सकता है कि वो ओसामा बिन लादेन को भी आदर्श बताने लगें। जब अखिलेश मुख्यमंत्री थे तो पूरे पांच साल ट्वीट करने के अलावा कोई काम नहीं किया। 2014, 2017, 2019 और अब 2022 में भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनने के बाद सारे विपक्षी दल अपना जनाधार खो चुके हैं। सपा तुष्टिकरण की राजनीति करती है और षड्यंत्र करके प्रदेश को दंगे में धकेलने का प्रयास कर रही है। जनता ने इनको नकार दिया है। उन्होंने कहा कि लोग दंगा कराने वालों के उकसावे में नहीं आएं। भाजपा ने यूपी को उत्तम प्रदेश बनाया है, अब सर्वोत्तम प्रदेश बनाने में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन