{"_id":"61e2e644a26c6d50bf2f8910","slug":"jhansi1642260036","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसटीएफ के हत्थे चढ़े तीन बांग्लादेशी बदमाश, चुनाव में असलहे खपाने पहुंचे थे","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
एसटीएफ के हत्थे चढ़े तीन बांग्लादेशी बदमाश, चुनाव में असलहे खपाने पहुंचे थे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। नोएडा एसटीएफ एवं स्वॉट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ के दौरान तीन बांग्लादेशी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से दो तमंचा समेत तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। झांसी से बना आधार कार्ड एवं
विज्ञापन
डीएल भी बरामद हुआ है। एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी के मुताबिक चुनाव के दौरान असलहे खपाने के इरादे से यह बदमाश आए थे। नोएडा एसटीएफ से मिले इनपुट की
मदद से इन बदमाशों को ग्वालियर रोड पर रक्सा तिराहा के पास नहर पटरी की पुलिस के पास पुलिस ने घेर लिया। पुलिस के पहुंचने पर बदमाशों ने फायरिंग की लेकिन, पुलिस बल ने बचाव करते हुए तीन बदमाशों को पकड़ लिया जबकि दो बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके भाग गए। पूछताछ में बदमाशों ने अपना नाम सुलेमान (30) उर्फ जिलमन पुत्र अब्दुल सत्तर निवासी कुंवरखली जिला भगरठ खुलना, अलामीन उर्फ मिंटू (37) पुत्र हमीद अंकून निवासी मोरल एवं जाकिर खान उर्फ असलम (32) निवासी भागेरहट बताया। पूछताछ में बदमाशों ने पुलिस को बताया कि वह अवैध असलहों को खपाने के लिए यहां आए थे। झांसी में आकर
उन्होंने अपना आधार कार्ड भी बनवा लिया था।
विज्ञापन