{"_id":"5e8735068ebc3e75df755ce6","slug":"attempt-to-attack-female-health-workers-went-for-survey47","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वे करने गईं महिला स्वास्थ्य कर्मियों पर हमले की कोशिश","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
सर्वे करने गईं महिला स्वास्थ्य कर्मियों पर हमले की कोशिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुरू किए गए डोर-टू-डोर सर्वे के पहले दिन ही विवाद हो गया। मालदीव से लौटे मिशन कंपाउंड निवासी दंपती से पूछताछ के दौरान सिद्देश्वर नगर स्वास्थ्य केंद्र की महिला कर्मचारियों (लिंक वर्कर) से बहस हो गई। इस पर पति और उसके रिश्तेदार ने महिला कर्मचारी पर डंडा लेकर हमला करने की कोशिश की मगर मुहल्ले के लोगों ने बीच-बचाव कर महिला कर्मचारियों को बचा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों आरोपियों को थाने ले आई है। कोरोना वायरस के चलते स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार से डोर-टू-डोर सर्वे शुरू किया है। इसके तहत हर घर में जाकर जांच की जा रही है कि कहीं कोई व्यक्ति बाहर से तो नहीं आया है। इसके अलावा परिवार में कोई खांसी, जुकाम और बुखार से पीड़ित तो नहीं है। सिद्देश्वर नगर स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात दो महिला कर्मचारी (लिंक वर्कर) मिशन कंपाउंड में सर्वे करने गई थीं। इसी क्षेत्र में मालदीव से लौटे दंपति को घर पर ही एकांतवास में रहने के निर्देश दिए थे। महिला स्वास्थ्य कर्मचारी जब मालदीव से लौटे दंपति के घर पर जांच करने पहुंचे तो गेट खोलते ही पति ने बहस करनी शुरू कर दी। महिला स्वास्थ्य कर्मचारियों का आरोप है कि वह लौटने लगीं तो पति और उसका रिश्तेदार डंडा लेकर उन पर हमला करने के लिए दौड़ पड़ा। उनके साथ गालीगलौज भी की। तब तक मुहल्ले के कुछ लोग बीच बचाव करने के लिए आ गए। मुहल्ले वाले भी स्वास्थ्य कर्मचारियों के पक्ष में खड़े हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में दोनों आरोपियों को थाने ले आई। सीपरी बाजार थानाध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। क्वारंटीन के बाद भी खुलेआम बाहर घूमते हैं विवाद की सूचना पर जब सीपरी बाजार थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो मुहल्ले के लोगों ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से दंपति को 14 दिन तक क्वारंटीन किया गया है। इसके बावजूद वह खुलेआम घूमते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।