फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Women maintain separate identity

अलग पहचान बनाएं महिलाएं

Wed, 09 Mar 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, जौनपुर Updated Wed, 09 Mar 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
Women maintain separate identity
ताड़तले में महिला दिवस पर आयोजित समारोह में सम्मानित समाज को योगदान देने वाली महिलाएं। 
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिले में जगह-जगह समारोह आयोजित कर समाज में योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान शिक्षा के आधार पर प्रगति कर महिलाओं के अपनी पहचान बनाने और देश के विकास में उनके योगदान की बात करते हुए सराहा गय्रा।  
विज्ञापन


मंगलवार को जेसीआई की तरफ से ताड़तला मोहल्ले में समारोह आयोजित कर समाज में अपना योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। डा. प्रियम्बदा सिंह ने कहा कि लोग कन्या भ्रूण हत्या जैसा कुकर्म करके बेटे की चाह में मासूम बच्चियों की हत्या कर रहे हैं उसे रोकना होगा। डा. पूनम सिंह ने कहा कि महिलाएं समाज में धीरे-धीरे अपना नेतृत्व बढ़ा रही हैं।
विज्ञापन


जेसीरेट सचिव अनीता सेठ ने नारी शक्ति पर कविता सुनाई। इस मौके पर डा. प्रियम्बदा सिंह, डा. पूनम सिंह, सोनी जायसवाल को भी स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्षता जेसी चेयरपर्सन रत्ना सेठी और संचालन आलोक सेठ ने किया। लायनेस क्लब के तत्वावधान में वाजिदपुर तिराहा स्थित एक होटल में समारोह आयोजित किया गया। लायनेस किरन श्रीवास्तव ने केक काटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार परामर्श केंद्र व चंद्रा शिक्षा संस्थान की ओर से सिटी मांटेसरी स्कूल में गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें पूर्व न्यायाधीश एसपी लाल ने कहा कि नारी शिक्षा ही प्रगति का आधार है। संस्था के सचिव विजयशंकर, महिला स्वाधार गृह की वार्डेन अर्चना ने कहा कि महिलाओं को अलग लाइन बनाने की जरूरत नहीं है। इस मौके पर प्रीति तिवारी, बंदना मिश्र, विवेक कुमार एडवोकेट, मौजूद थे।

रामेश्वर शिशु विहार रासमंडल में महिलाओं ने डा. विमला सिंह की अध्यक्षता में बैठक कर कहा कि शक्ति फाउंडेशन नाम से संस्था बनाकर इसके माध्यम से अत्याचार का विरोध करेंगी। धरनीधरपुर मीरपुर गांव में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।


जिसमें महिलाओं के अधिकार, पारिवारिक शिक्षा, सकारात्मक सोच आदि के बारे में चर्चा हुई। इस मौके पर डा. अवधेश कुमार, मिर्जा एहतेशाम, रामआसरे, अजहर, आदित्य, प्रिया मिश्रा, राहुल, प्रतिमा, पूनम आरती आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed