{"_id":"56e0645e4f1c1b9b568b4569","slug":"lee-became-an-impediment-to-love-her-father-s-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्यार में बाधक बने युवती के पिता की ली जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्यार में बाधक बने युवती के पिता की ली जान
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Wed, 09 Mar 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
घटना का खुलासा करते एसपी एन कांलोचि व पकड़ा गया आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन पहले कोतवाली क्षेत्र के गांव भुआ के पास युवक को गोली मारकर हत्या करने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर आरोपी को जेल भेज दिया। हत्या की वजह मृतक की बेटी से एकतरफा प्यार बताया जा रहा है। एसपी एन कोलांचि ने अपने कार्यालय में खुलासा करते हुए बताया कि 7 मार्च की सुबह
कोतवाली क्षेत्र के गांव भुआ के पास श्यामूपाल पुत्र मैकू लाल पाल (35) निवासी पुरुषोत्तमपुर औरैया हाल मुकाम नयारामनगर पाठक के बगीचा के पास का शव मिला था। उसको हमलावर ने तीन गोलियां मारी थी। शव के पास में ही उसका पर्स मोबाइल व बाइक पड़ी थी। इस मामले में मृतक के भाई रामऔतार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में एसपी ने
कोतवाल आलोक सक्सेना, दरोगा रामलाल सोनकर, तनवीर अहमद व सिपाहियाें को लगाया। सर्विलांस टीम भी लग गई। सुरागकशी के दौरान पता चला कि हत्या के पीछे मृतक की बेटी से एकतरफा प्यार में डूबे एक युवक का हाथ है। पुलिस ने रामनगर निवासी दीपक सिंह गौर को हिरासत में लेकर जब पूछताछ की तो उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। उसने
विज्ञापन
बताया कि वह मृतक की बेटी से प्यार करता है। इसमें वह बाधक बन रहा था इसलिए उसने उसे मार दिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर उसके गांव टिमराें के तालाब से हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर आरोपी को जेल भेज दिया। एसपी ने टीम को सम्मानित भी किया।
दावत के बहाने ले जाकर किया कत्ल
आरोपी दीपक ने एसपी की मौजूदगी में बताया कि श्यामू बाजार से दुकान के लिए सामान लेने के लिए निकला था। उसने उसे रास्ते में रोक लिया और माफी मांग कर पार्टी की बात
बताकर गांव चलने को कहा। वह (दीपक) उसी की बाइक पर बैठ गया। वह भुआ गांव के पास पहुंचा तो दीपक ने फ्रे श होने की बात कहकर बाइक रुकवा ली। इसके बाद उसने उसे तमंचे से गोली मार दी। जब वह गिर गया तो दो गोलियां और मारीं और पैदल ही भाग गया।
आरोपी का होगा डीएनए टेस्ट
एसपी एन कोलांचि ने बताया कि मौका ए वारदात पर आरोपी के बाल मिले हैं। इसका डीएनए टेस्ट कराया जा रहा है। इससे कोर्ट में साक्ष्य पुख्ता रहेगा और आरोपी को अपने किए की सजा मिलेगी।