{"_id":"56ddcb774f1c1bf9248b456d","slug":"boys-captured-with-guns","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथियार लेकर कर रहे थे दबंगई, दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हथियार लेकर कर रहे थे दबंगई, दबोचे
ब्यूरो/ अमर उजाला, हाथरस
Updated Tue, 08 Mar 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। सदर कोतवाली पुलिस ने दो युवकों को सासनी गेट चौराहे से दबोचा है। इन युवकों पर हथियारों के बल पर दबंगई दिखाकर लोगों से वसूली करने का आरोप है। पुलिस ने युवकों के पास से एक पिस्टल, एक तमंचा, दो कारतूस और राइफल के तीन कारतूस बरामद किए हैं।
इंस्पेक्टर मनोज शर्मा का कहना है कि उन्हें बागला मार्ग निवासी अमित और नगला अलगर्जी निवासी अजय के हथियार दिखाकर दुकानदारों को हड़काने की सूचना मिली थी। इस पर उन्होंने मौके पर जाकर दोनों युवकों को दबोच लिया। इनके पास से अवैध हथियार और कारतूस पुलिस को मिले हैं। आरोपियों में से एक अमित पहले भी बलवा भड़काने के आरोप में जेल जा चुका है।