{"_id":"56e1c3334f1c1bac468b45c9","slug":"harsha-s-cousin-killed-in-firing-head-one-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर्ष फायरिंग में प्रधान के चचेरे भाई की मौत, एक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हर्ष फायरिंग में प्रधान के चचेरे भाई की मौत, एक घायल
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Fri, 11 Mar 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
हर्ष फायरिंग का घटनास्थल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरपालपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम दिशापुरवा निवासी ग्राम प्रधान के बेटे के तिलकोत्सव में बुधवार को हुई हर्ष फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई, वहीं दूसरा घायल हो गया। पुलिस ने मृतक, ग्राम प्रधान समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के कमर में तमंचा लगा था। इसी से गोली चलने से उसकी मौत हुई। घटना से परिवार में खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन
हरपालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम दिशा पुरवा निवासी ग्राम प्रधान महेंद्र सिंह यादव के पुत्र सत्येंद्र सिंह का बुधवार को तिलक समारोह था। महेंद्र का चचेरा भाई मुकेश (32) पुत्र जयराम छत पर खड़ा था, जबकि नीचे हो रहे समारोह में हर्ष फायरिंग हो रही थी। इसी बीच एक गोली मुकेश के पेट में जा लगी। इससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। इसके बाद भी हर्ष फायरिंग जारी रही। गांव निवासी विवेक (20) की छाती में छर्रे लगने से वह भी घायल हो गया।
विज्ञापन
दो लोगों के जमीन पर गिरने से हड़कंप मच गया। आनन फानन में दोनों घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर मुकेश को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, विवेक की हालत गंभीर होने पर उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। घटना के बाद तिलक की रस्म अदायगी की गई।
विज्ञापन
मृतक के भाई सत्यराम ने बताया कि मुकेश छह भाइयों में दूसरे नंबर पर था। उसकी शादी हो चुकी है। घटना के बाद मृतक की पत्नी लक्ष्मी अचेत हो गई वही उसके परिवार के सदस्यों को रो रोकर बुरा हाल था। सूचना पर पुलिस ने जांच पड़ताल की। एसआई मनोज कुमार अवस्थी ने मृतक मुकेश, आयोजक ग्राम प्रधान महेंद्र और घटना में घायल विवेक खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। थाना प्रभारी लाल्ता प्रसाद साहू ने बताया कि मृतक की जेब से पांच खोखे बरामद हुए हैं। वह कमर में तमंचा लगाए था। तभी गोली चलने से हादसा हो गया।