{"_id":"56e5c5754f1c1bff4a8b45a5","slug":"varun-gandhi-has-refused-to-cut-the-cake","type":"story","status":"publish","title_hn":"वरुण गांधी ने केक काटने से किया मना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वरुण गांधी ने केक काटने से किया मना
ब्यूरो/अमर उजाला,गढ़मुक्तेश्वर
Updated Mon, 14 Mar 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
वरुण गांधी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से मुरादाबाद जा रहे भाजपा सांसद वरुण गांधी द्वारा अपने जन्मदिन का केक काटने से इंकार करने पर पार्टी कार्यकर्ताओं के चेहरे लटक गए। भाजपा सांसद वरुण गांधी रविवार को दिल्ली से मुरादाबाद जा रहे थे।
विज्ञापन
पार्टी कार्यकर्ता स्याना चौपला स्थित नेशनल हाईवे पर पहुंचकर उनके स्वागत की तैयारी में जुट गए। जैसे ही कार्यकर्ताओं को यह पता लगा कि सांसद वरुण गांधी का जन्मदिन भी आज ही है, तो वे आनन फानन में केक भी ले आए ।
विज्ञापन
जैसे ही सांसद का काफिला आया तो पूर्व चेयरमैन रामौतार राजौरा, ठाकुर समरपाल सिंह, नरेंद्र तोमर, डॉ.सोमपाल, अमरजीत सिंह, महेश सक्सैना, सुमन प्रकाश त्यागी, महेंद्र चौहान, विनय मिश्रा, रवि चौहान, डॉ.मूलचंद, विवेक चौहान, राधेश्याम, ब्रिजेश, कपिल चौहान, शिवकुमार सैनी समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर वरुण गांधी का स्वागत किया।
विज्ञापन
परंतु जैसे ही जन्मदिन का केक काटने की बारी आई तो वरुण ने इससे साफ इंकार कर दिया। भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिला प्रभारी ठाकुर सतबीर सिंह ने नाराजगी जताते हुए दावा किया है कि सांसद की इस बेरुखी की शिकायत पार्टी हाईकमान से की जाएगी।
वरुण गांधी का स्वागत किया
भाजपा के फायर ब्रांड नेता व सांसद वरुण गांधी का बाईपास पर भाजपाइयों ने जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी विधान सभा चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री विनोद गुप्ता, मोहन सिंह, अशोक बबली, कैलाश ठठेरे, तरंग शर्मा, डा. सीपी सिंह, श्यामेंद्र त्यागी, विनोद वर्मा, राम, माधव गौतम आदि मौजूद थे।