{"_id":"56e448324f1c1bcc6f8b456a","slug":"holly-will-take-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर हुड़दंग करने वालों पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होली पर हुड़दंग करने वालों पर होगी कार्रवाई
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Sat, 12 Mar 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
होली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होली के मद्देनजर बहादुरगढ़ थाने में शनिवार को पीस कमेटी की बैठक हुई। बैठक में होली के दौरान हुड़दंग मचाने और राहगीरों पर जबरन रंग डालने वालों की खैर नहीं होगी। ऐसे हुड़दंगियों पर अंकुश लगाने के लिए मुख्य स्थानों से लेकर मिश्रित आबादी वाले स्थानों पर सादे कपड़ों में पुलिस वाले तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन
शनिवार को बहादुरगढ़ थाने में पीस कमेटी की एक बैठक हुई। जिसमें आसपास के गांवों से जुड़े सर्वसमाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और अमनचैन बनाए रखने के लिए अपने सुझाव भी दिए।
विज्ञापन
प्रधान शाहबुद्दीन खां पलवाड़ा, राजकुमार तोमर अल्लीपुर, छुट्टन सिंह तोमर, कालीचरण चौहान आलमनगर ने होली के दौरान शराब की बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाए जाने का सुझाव दिया।
विज्ञापन
डीएसपी सतीश चंद्र पांडेय ने लोगों से आह्वान किया कि आपसी भाईचारे की भावना के साथ मिलजुलकर होली का त्योहार मनाएं और किसी भी रूप में हुड़दंग करने वालों की निगरानी कर पुलिस को सूचित करें।
एसओ अखिलेश कुमार ने राहगीरों पर जबरन रंग डालने और किसी भी रूप में माहौल बिगाड़ने की साजिश करने वालों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी है। बैठक में सुरेंद्र चौहान, सतीश सिंह, मंगत सिंह, सुरेश जाटव, राकेश तोमर, वाहिद, मुकेश प्रधान, मुजीब खां, भीम सिंह समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।